फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली स्पेशल ट्रेंने कर रहीं हैं आपका इंतजार, फौरन कराएं रिजर्वेशन, तेजी से सीटों की बुकिंग शुरू

Sat, 19 Oct 2019 12:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
दिवाली पर घर आने और फिर वापस जाने के लिए चलाई गईं स्पेशल ट्रेनों में सीटें कम पड़ने से आठ जोड़ी स्पेशल ट्रेनें फिर चला दी गई हैं। इन ट्रेनों में फौरन रिजर्वेशन करा लें, क्योंकि इसमें भी तेजी से सीटों की बुकिंग शुरू हुई है। सुविधा स्पेशल ट्रेनों में सीटें मिल जाएंगी लेकिन महंगी होंगी। बाकी स्पेशल ट्रेनों में आम ट्रेनों जैसा किराया होगा।
विज्ञापन


पटना-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर (82365) पटना से तीन, सात और 10 नवंबर को हर गुरुवार को रात साढ़े आठ बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल दूसरे दिन सुबह 7:25 बजे आएगी और पांच मिनट बाद रवाना होगी। आनंद विहार यह ट्रेन दोपहर 2:20 बजे पहुंचेगी। आनंद विहार से यह ट्रेन (03266) चार, आठ और 11 नवंबर को शाम 6:35 बजे चलेगी।

सुबह 4:20 बजे  कानपुर आएगी। पटना शाम 4:30 बजे पहुंचेगी। इसमें आठ स्लीपर, एक एसी सेकेंड और चार एसी थर्ड कोच होंगे। यह ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, इलाहाबाद में रुकेगी।
विज्ञापन


 

दरभंगा-दिल्ली सुविधा स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर (82527) दरभंगा से चार नवंबर को रात साढ़े नौ बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल दूसरे दिन दोपहर 2:40 बजे आएगी 10 मिनट बाद रुकने के बाद पुरानी दिल्ली रात 10:10 बजे पहुंचेगी। पुरानी दिल्ली से यह ट्रेन (05528) छह नवंबर को रात 12:10 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल सुबह पौने सात बजे और दरभंगा देर रात पौने 12 बजे पहुंचेगी।

इसमें चार जनरल, एक एसी द्वितीय सह एसी तृतीय, तीन एसी थर्ड और 11 स्लीपर कोच होंगे। यह ट्रेन समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सिवान, देवरिया, गोरखपुर, बसती, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, इटावा, अलीगढ़, गाजियाबाद में रुकेगी।

आनंद विहार-जयनगर स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर (04042) आनंद विहार से 22 और 29 अक्तूबर हर मंगलवार को रात 12:10 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल सुबह 6:40 बजे आएगी और पांच मिनट बाद रवाना होगी। जयनगर यह ट्रेन देर रात  पौने 12  बजे पहुंचेगी। जयनगर से यह ट्रेन (04041) 23 और 30 अक्तूबर को देर रात 1:35 बजे चलेगी। शाम 5:45 बजे  कानपुर आएगी।

पांच मिनट बाद छूटने के बाद रात 12:45 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इसमें 14 स्लीपर कोच होंगे। यह ट्रेन गाजियाबाद, इलाहाबाद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पाटलीपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी में रुकेगी।

 

आनंद विहार-जयनगर स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर (04034) आनंद विहार से 30 अक्तूबर बुधवार को रात 12:10 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल सुबह 6:40 बजे आएगी और पांच मिनट बाद रवाना होगी। जयनगर यह ट्रेन देर रात  पौने 12  बजे पहुंचेगी। जयनगर से यह ट्रेन (04033) 31 अक्तूबर को देर रात 1:35 बजे चलेगी। शाम 5:45 बजे कानपुर आएगी।

पांच मिनट बाद छूटने के बाद रात 12:45 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इसमें पांच जनरल, नौ स्लीपर, एक एसी सेकेंड और एक एसी थर्ड कोच कोच होेगा। यह ट्रेन गाजियाबाद, इलाहाबाद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पाटलीपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी में रुकेगी।

मुंबई सेंट्रल-लखनऊ एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर (82907/09013) मुंबई सेंट्रल से 24 अक्तूबर से 28 नवंबर तक हर गुरुवार को शाम 7:35 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल दूसरे दिन शाम 7:05 बजे आएगी और 10 मिनट बाद रवाना होगी। लखनऊ यह ट्रेन रात 8:40 बजे पहुंचेगी। लखनऊ से यह ट्रेन (082908/09014) 25 अक्तूबर से 29 नवंबर तक रात 10:45 बजे हर शुक्रवार चलेगी।

कानपुर देर रात 12:15 बजे  आएगी और पांच मिनट बाद छूटेगी। दूसरे दिन रात 11 बजे मुंबई पहुंचेगी। इसमें दो एसी सेकंड, आठ एसी थर्ड, दो जनरल कोच होंगे। यह ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, उज्जैन, संत हृदाराम नगर, बीना, झांसी, उरई में रुकेगी।

 

बांद्रा-गोरखपुर सुविधा स्पेशल
ट्रेन नंबर (82915/09015) बांद्रा से 25 अक्तूबर से 29 नवंबर तक हर शुक्रवार को सुबह 6:40 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल दूसरे दिन सुबह 11:30 बजे आएगी और 10 मिनट बाद छूटेगी। गोरखपुर शाम 6:20 बजे पहुंचेगी। गोरखपुर से यह ट्रेन (082916/09016) 26 अक्तूबर से 30 नवंबर तक हर शनिवार रात 9:20 बजे चलेगी।

कानपुर सुबह 3:40 बजे  आएगी और 10 मिनट बाद छूटेगी। दूसरे दिन सुबह 9:20 बजे बांद्रा पहुंचेगी। इसमें एक एसी सेकंड, 11 स्लीपर, चार एसी थर्ड, तीन जनरल कोच होंगे। यह ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, अछनेरा मथुरा, हाथरस, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, लखनऊ, गोंडा, बस्ती में रुकेगी।

अहमदाबाद-पटना सुविधा स्पेशल
ट्रेन नंबर (82947/09417) अहमदाबाद से 26 अक्तूबर से 30 नवंबर तक हर शनिवार को शाम 7:55 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल दूसरे दिन शाम 7:35 बजे आएगी और पांच मिनट बाद रवाना होगी। पटना यह ट्रेन दूसरे दिन सुबह 8:45 बजे पहुंचेगी। पटना से यह ट्रेन (09418) 28 अक्तूबर से दो दिसंबर तक हर सोमवार दोपहर 11:45 बजे चलेगी।

कानपुर देर रात 11 बजे  आएगी और पांच मिनट बाद छूटेगी। दूसरे दिन रात 10:20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। इसमें एक एसी सेकंड, चार एसी थर्ड, चार जनरल कोच और 11 स्लीपर कोच होंगे। यह ट्रेन नाडियाड, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना, आगरा फोर्ट, टूंडला, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर में रुकेगी।


 
विज्ञापन

इंदौर-पटना सुविधा स्पेशल
ट्रेन नंबर (82937/09307) इंदौर से 25 अक्तूबर से 13 दिसंबर तक हर शुक्रवार को रात 11:30 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल दूसरे दिन दोपहर 1:20 बजे आएगी और 10 मिनट बाद रवाना होगी। पटना यह ट्रेन देर रात 2:50 बजे पहुंचेगी। पटना से यह ट्रेन (09308) 27 अक्तूबर से 15 दिसंबर तक हर रविवार सुबह 5:50 बजे चलेगी।

कानपुर रात साढ़े नौ बजे आएगी और 10 मिनट बाद छूटेगी। दूसरे दिन दोपहर 1:20 बजे इंदौर पहुंचेगी। इसमें दो एसी सेकंड, चार एसी थर्ड, चार जनरल कोच और आठ स्लीपर कोच होंगे। यह ट्रेन देवास, उज्जैन, विदिशा, बीना, झांसी, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा में रुकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें