फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में कमलेश तिवारी की हत्या पर हरदोई में समुदाय विशेष की दुकानों में तोड़फोड़, 50 पर मुकदमा दर्ज

Sat, 19 Oct 2019 11:35 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
युवक को पकड़कर ले जाते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई में शुक्रवार को लखनऊ में हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हिंदू छात्र संघ के कार्यकर्ताओं ने एक धर्म विशेष के लोगों की दुकानें बंद कराने की कोशिश की। इस पर तनाव व्याप्त हो गया।
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन के दौरान हंगामा कर रहे हिंदू संगठन के दो नेताओं को गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस ने चौकी इंचार्ज की तहरीर पर हिरासत में लिए गए दोनों नेताओं और चार अन्य को नामजद कर 50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शनिवार को पुलिस ने हिरासत में लिए गए संगठन के नेता अनुराग व ओमवीर को कोतवाली से जमानत पर रिहा कर दिया है। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालने की कोशिश की तो हिंदू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष पुलिस से भी उलझ गए। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। हिंदू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर के नेतृत्व में शुक्रवार देर शाम 70 कार्यकर्ता नुमाइश चौराहे पर एकत्र होकर लखनऊ में हुई कमलेश तिवारी की हत्या पर आक्रोश जता रहे थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इस दौरान शहर में आरएफ शहर कोतवाली पुलिस के साथ गश्त कर रहा था। शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने को कहा। जब शहर कोतवाल आश्वस्त हो गए तो कार्यकर्ता बड़ा चौराहे चले गए।

इसके बाद कार्यकर्ता आगे मुन्ने मियां चौराहा पर जाकर प्रदर्शन करने लगे और एक धर्म विशेष के लोगों की दुकानों को जबरन बंद कराने लगे। इसकी सूचना दुकानदारों ने पुलिस को दी। जब तक पुलिस पहुंचती तब तक कार्यकर्ताओं ने कुछ दुकानों में तोड़फोड़ कर दी। इसी बीच रैपिड एक्शन फोर्स गश्त करते हुए उधर पहुंच गई।

शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने कार्यकर्ताओं को शांत करने की कोशिश तो ओमवीर साथियों के साथ पुलिस से उलझ गया। इस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए लाठियां फटकारीं और भीड़ को भी तितर-बितर कर दिया। शहर कोतवाल ने बताया कि ओमवीर और एक अन्य को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें