फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली 2026: आतिशबाजी से सतरंगी हुआ आसमान, प्रतिष्ठानों और घरों में हुई माता लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा

Mon, 09 Nov 2026 01:20 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पूजन करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दीपावली का पर्व रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रात को जब आतिशबाजी शुरू हुई तो पूरा आसमान सतंरगी रोशनी से भर गया। साथ ही लोग एक-दूसरे को दीपोत्सव की बधाई देते रहे। बड़े-बच्चे और महिलाएं साथ में फुलझड़ियां छुड़ाकर प्रसन्न होते रहे। प्रकाश पर्व पर आतिशबाजी का यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन


दीपावली पर दिन भर लोगों ने पूजा की सामग्री और मिठाइयों की खरीदारी की। जगह-जगह फूलों की दुकानें लगी रहीं। शाम को मुहूर्त पर माता लक्ष्मी और गणेश जी का पूजन किया गया। उसके बाद आतिशबाजी के साथ पर्व के उल्लास का दौर शुरू हो गया। लोगों ने अस्पतालों में जाकर रोगियों को फल, ब्रेड, मिठाई आदि सामग्री वितरित की।
Trending Videos

घरों में हुआ पूजन - फोटो : अमर उजाला
विभिन्न बस्तियों में जाकर पर्व की खुशियों में लोगों को साझेदार बनाया। घरों के दरवाजों, अंदर और छतों पर दीपक जलाकर प्रकाश बिखेरा गया। इसके अलावा अपार्टमेंट और घरों को रंग-बिरंगी झालरों से सजा दिया। अपार्टमेंट के बाहर झालरों के साथ दीपक भी जलाए। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पीएन द्विवेदी ने बताया कि यह अमावस्या की रात्रि का अंधकार अधिक गहन होता है।
विज्ञापन

दीपावली पर फुलझड़ी जलाती युवतियां - फोटो : अमर उजाला
इसी कारण इतना प्रकाश किया जाता है। माता लक्ष्मी के स्वागत में आतिशबाजी की जाती है। यह शुभ फलदायी होता है। लोगों ने सोशल मीडिया पर बधाइयों के मैसेज भेजने के साथ वीडियो कॉलिंग करके रंग-बिरंगी रोशनी दिखाई। व्यापारिक प्रतिष्ठानों और औद्योगिक संस्थानों में लोगों ने माता लक्ष्मी और गणेश जी का पूजन किया और दीप जलाकर रोशनी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें