फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षा ऐप डाउनलोडिंग में सूबे में 5 वें नंबर पर पहुंचा जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। धीरे-धीरे ही सही शिक्षा विभाग की योजनाएं जिले में आगे बढ़ती हुई दिखाई देतीं हैं। दीक्षा एप का इस्तेमाल उसी में एक है। पिछले माह के सापेक्ष नौ हजार और डाउनलोडिंग करा जनपद सूबे में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं संत रविदास नगर प्रथम, जौनपुर द्वितीय और फर्रुखाबाद तृतीय स्थान पर है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि शासन स्तर से प्रदेश में प्राइमरी शिक्षा के स्तर को ऊंचा करने एवं हर छात्र व छात्रा को घर में भी पढ़ने का अधिकार प्रदान करने के लिए दीक्षा एप का संचालन शुरू किया था। इस एप का इस्तेामल कोरोना काल में भी खूब हुआ।
कोरोना काल में शिक्षकों ने अभिभावकों को अपने बच्चों को मोबाइल पर ही पठन पाठन के लिए प्रेरित किया। इसके बाद लोगों में इसको लेकर जागरुकता आई। अभिभावकों ने एप को डाउनलोड भी किया। जनवरी में करीब नौ हजार दीक्षा एप डाउनलोड करा जिला सूबे में सातवें नंबर पर आ गया था।
विज्ञापन

इस माह स्कूल खुलने व जूनियर स्कूलों के बच्चों के पहुंचने के बाद इस ओर अधिक जागरुकता आई तो दीक्षा एप डाउनलोडिंग में जिला सूबे में पांचवें नंबर पर पहुंच गया। इस माह जिले में नौ हजार से अधिक डाउनलोडिंग हुई। अब तक कुल 18698 डाउनलोडिंग हुईं। बीएसए ने बताया कि उन्होंने शिक्षकों से अभी और अपेक्षा की है कि अभिभावकों को इस एप के डाउनलोडिंग करने के लिए प्रेरित करें, ताकि प्रदेश में स्थिति तो जिले की बेहतर हो ही। इसके अलावा बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों का लगाव भी शिक्षा के प्रति हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें