फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जिलाधिकारी ने उर्सला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कई कर्मचारी मिले नदारद…कार्रवाई के निर्देश

Tue, 04 Mar 2025 01:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह नेउर्सला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। साथ ही, अन्य खामियां भी मिलीं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह हर रोज किसी न किसी सरकारी विभाग का औचक निरीक्षण के लिए पहुंच रहे हैं। इस दौरान काम में लापरवाही करने वाले अफसरों पर कार्रवाई भी की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार सुबह जिलाधिकारी उर्सला अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे।

विज्ञापन

डीएम के निरीक्षण ने विभाग और अधिकारियों संग कर्मियों की पोल खोल दी। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले और कई खामियां भी मिलीं। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन



पोषण-पोटली वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता की

वहीं, जिलाधिकारी द्वारा उर्सला जिला चिकित्सालय के मीटिंग हॉल में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पोषण-पोटली वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। इस दौरान टीबी ग्रस्त लोगों  को पोषण -पोटली का वितरण किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें