फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एचबीटीयू में पेंट टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने पर हुआ मंथन

विज्ञापन
एचबीटीयू के पेंट टेक्नोलॉजी विभाग में हुए कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी। - फोटो : संस्थान
विज्ञापन
कानपुर। हरकोर्ट बटलर तकनीकी विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) के पेंट टेक्नोलॉजी विभाग की ओर से आयोजित साप्ताहिक राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हुआ।
विज्ञापन


इसमें देशभर से पेंट निर्माण कंपनियों, कच्चे माल के आपूर्तिकर्ताओं एवं सहायक उद्योगों से जुड़े तकनीशियन, प्रोफेशनल्स एवं प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन इंडियन स्मॉल स्केल पेंट एसोसिएशन तथा पेंट एंड कोटिंग टेक्नोलॉजिस्ट्स एसोसिएशन के सहयोग से हुआ।

यहां पेंट टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने पर 12 व्याख्यान और छह प्रयोगशाला सत्र हुए। इनमें सिंथेटिक रेजिन, पिगमेंट और एडिटिव्स, निर्माण तकनीक, उत्पादन प्रक्रिया तथा गुणवत्ता नियंत्रण से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन



एचबीटीयू के कुलपति प्रो. शमशेर ने प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों से संवाद किया। इस मौके पर विजय डागली, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. राधा सचान एवं डॉ. दुर्गेश कुमार सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें