फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवसर का बेहतर इस्तेमाल कर बने श्रेष्ठ खिलाड़ी : सुधा सिंह

विज्ञापन
यूथ ओलंपिक गेम्स के शुभारंभ पर शपथ दिलातीं सुधा सिंह व अन्य सदस्य।  - फोटो : संगठन
विज्ञापन
कानपुर। अवसर का बेहतर इस्तेमाल कर खुद को श्रेष्ठ खिलाड़ी बनाने का प्रयास करना चाहिए। चीन में बचपन से ही खिलाड़ी कड़ी मेहनत करते हैं और बड़े होकर देश के लिए पदक जीतते हैं।
विज्ञापन


यह बातें शनिवार को एशियाई स्वर्ण पदक विजेता सुधा सिंह ने आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में कहीं। वह कानपुर ओलंपिक संघ के तत्वावधान में आयोजित यूथ ओलंपिक गेम्स-2025 के शुभारंभ समारोह में बोल रही थीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुधा सिंह, अमित सिंह, कानपुर ओलंपिक संघ के सचिव रजत आदित्य दीक्षित, रणवीर मलिक, डॉ. प्रीति पांडेय ने दीप जलाकर किया। अब 14 जुलाई से खिलाड़ी विभिन्न खेलों में हिस्सा लेंगे। 21 जुलाई तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 32 खेल स्पर्धाएं होंगी।
विज्ञापन


शुभारंभ समारोह में एनएलके स्कूल के बच्चों ने गणेश वंदना के बाद योग के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ की जानकारी दी। नानचाकू, ताइक्वांडो, कराटे और मार्शल ऑर्ट के खिलाड़ियों ने बारी-बारी से अपनी प्रतिभा दिखाई।

सुधा सिंह ने बच्चों को कड़ी मेहनत के दम पर भविष्य में शहर, प्रदेश और देश का नाम ऊंचा करने की शपथ दिलाई। कहा कि संस्था की ओर से यह बड़ा मौका दिया जा रहा है, इसमें बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय गेम्स और ओलंपिक तक पहुंचने का प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर वैभव गौड़, सुनील शुक्ला, सौरभ गौड़, बाबुल वर्मा, सतीश कुमार, शैलेश कुमार, विपिन सोनकर, साधना समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


14 जुलाई को होंगे यह मुकाबले
- ग्रीनपार्क स्टेडियम में साइकिलिंग और हॉकी प्रतियोगिता
- ओएफ इंटर कॉलेज अर्मापुर में जूडो प्रतियोगिता
- पं. दीनदयाल उपाध्याय स्कूल में वॉलीबॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें