फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: प्रिंसिपल के तबादले से मायूस स्टूडेंट पहुंचे कलेक्ट्रेट, धरने पर बैठे...कहा- हम नहीं जाएंगे स्कूल

Fri, 22 Mar 2024 04:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: जसोदा स्थित पीडीडीयू राजकीय इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल का तबादला निरस्त कराने के लिए स्कूली बच्चे डीएम ऑफिस पहुंच गए। छात्र धरने पर बैठे हैं और डीएम को ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन
धरने पर बैठे छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में गुरु-शिष्य परंपरा का अनोखा मामला सामने आया है। यहां जसोदा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल का ट्रांसफर होने से छात्र-छात्राएं नाराज हो गए। इसके बाद 200 से ज्यादा छात्र तख्तियां लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। यहां छात्र-छात्राएं धरने पर बैठ गए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


साथ ही, प्रिंसिपल शिव मोहन कुशवाहा का तबादला निरस्त करने की मांग करने लगे। छात्रों ने डीएम को ज्ञापन भी सौंपा है। छात्रों ने कहा कि यदि तबादला निरस्त नहीं होगा, तो हम विद्यालय नहीं जाएंगे। बता दें कि विद्यालय के प्रिंसिपल का ट्रांसफर हो गया, तो उनसे भावनात्मक तौर पर जुड़े बच्चे फूट-फूटकर रोने लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें