फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डॉक्टरों के चक्कर लगा रहा दिव्यांग, नहीं बन रहा लाइसेंस

Fri, 08 Dec 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। एआरटीओ कार्यालय में लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए हाथ से दिव्यांग युवक अकबरपुर सीएचसी और जिला अस्पताल के डॉक्टर के बीच घन चक्कर बना हुआ है। मजबूरी में वह दलालों के संपर्क में है।
विज्ञापन

अकबरपुर के स्वरूपपुर निवासी सुमित कुमार ने परिवहन विभाग की वेबसाइट में लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। बुधवार को उसको स्लॉट मिला हुुआ था। इस पर वह एआरटीओ कार्यालय पहुंचा तो उसकी उंगली देखकर कार्यालय से चिकित्सीय परीक्षण के लिए अकबरपुर सीएचसी भेज दिया गया। वहां डॉ. शिवम तिवारी ने उंगली कटी होने के चलते जिला अस्पताल हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅक्टर के पास भेज दिया। सुमित ने बताया कि हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. ओमदेव ने अपनी रिपोर्ट लगाने से मना कर दिया। इसके बाद वह दोबारा अकबरपुर सीएचसी पहुंचा तो डॉ. शिवम ने हड्डी रोग विशेषज्ञ की रिपोर्ट लगने के बाद ही लाइसेंस बनने की बात कही तो एआरटीओ कार्यालय चला गया। वहां अब वह दलालों के संपर्क में है। डॉ. शिवम तिवारी ने बताया कि आवेदन की एक उंगली आधी कटी हुई थी। वह गाड़ी चलाने लायक है या नहीं, इस बारे में हड्डी रोग विशेषज्ञ की रिपोर्ट के लिए जिला अस्पताल भेजा था। वहां से डॉक्टर ने रिपोर्ट नहीं लगाई। डॉ. ओमदेव ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें