फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चोरी के माल की बिक्री करने जा रहे तीन चोर गिरफ्तार

Fri, 08 Dec 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर थानाक्षेत्र के गौरियापुर में 17 दिन पहले परचून दुकान में हुई चोरी का एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने गुरुवार को खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी माल की बिक्री के लिए पुखरायां जा रहे थे। इस दौरान एसओजी और थाना पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए तीनों चोर शातिर है, इनके खिलाफ कानपुर नगर, देहात समेत कई जिलों में आपराधिक मामले दर्ज है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि गैरियापुर चौराहे के पास 20 नवंबर की रात एक परचून की दुकान का ताला तोड़ कर दुकान में रखा पान मसाला व 95 हजार रुपये चोरी हुआ था। इस मामले में दुकानदार इंद्रपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस छानबीन में एक कार व कुछ लोगों के शामिल होने की बात सामने आई। बुधवार देर रात चेकिंग के दौरान अकबरपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह और एसओजी की टीम द्वारा बलिहारा मोड़ के पास से क्रेटा कार में सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा। जिसकी पहचान ग्राम जलालपुर नागिन थाना गजनेर के जितेंद्र शंखवार उर्फ अंकित और सरखेडा थाना गिरसराय जनपद झाँसी हाल मुकाम जैनपुर अकबरपुर निवासी शशिकांत पंडित के रूप में हुई। दोनों ने चोरी की घटना कबूल की और चोरी हुए माल को पुखरायां निवासी अजय साहू को बेचने की बात कही। इस पर पुलिस ने अजय को पकड़ा। जबकि दो अभियुक्त मौके से फरार हो गये। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ कर उनकी निशानदेही पर भारी मात्रा में चोरी किया पान मसाला, सिगरेट की 12 बोरी व 2,30,500 रुपये की नकदी उनके पास से बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पांच लोगों का गैंग घटनाओं को अंजाम देता है। इसमें विकास उर्फ अद्दू, धीरज उर्फ सुशील, शशिकांत पंडित, अजय साहू और जितेंद्र शंखवार उर्फ अंकित शामिल हैं। पुलिस विकास व धीरज की तलाश कर रही है। एसपी ने बताया कि तीनों को जेल भेजा गया है।

अजय साहू को बेचा जाता था माल
सभी आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि चोरी के बाद माल अजय साहू को बेचा जाता था। चोरी में जो सोना चांदी मिलता था। उसे विकास उर्फ अद्दू कहीं बेचने जाता था। जो पैसा मिलता था। उसे हम लोग आपस में बांट लेते थे।
विज्ञापन


तीन लोगों को पुलिस ने छोड़ा
पुलिस सूत्रों के अनुसार चोरी के मामले में पुलिस ने छह लोगों को अलग-अलग जगहों से पकड़ा था। इसमें से दो व्यक्तियों को पुलिस ने छोड़ दिया। इसी तरह विकास मूसानगर के ज्वेलर्स को चोर माल बेचता था, पुलिस ने उसे भी छोड़ दिया।
-
पत्रकार बनकर जमाता था रौब
आरोपियों में शामिल जितेंद्र कुमार अक्सर अधिकारियों के पास पत्रकार बनकर रौब झाड़ता था। पुलिस ने उसके पास से एक माइक बरामद किया। जिसमें एक चैनल की आईडी भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें