फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट न देने पर निशक्त दंपति पर लाठी-डंडे से हमला

Mon, 14 Dec 2015 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
 रसूलाबाद थाना क्षेत्र के गांव मलिगांव बिरिया में वोट न देने पर रविवार को नवनिर्वाचित प्रधान के समर्थकों ने निशक्त दंपति के घर में घुसकर गाली-गलौज की।
विज्ञापन


 विरोध करने पर दोनों पर लाठी-डंडों व ईंट-पत्थर से हमला किया, इसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल भेजा गया है। पति की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।

 थाना रसूलाबाद ग्राम निवासी मलिगांव बिरिया निवासी सरिता देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह को दबंगों ने निशक्त पति-पत्नी को घर में घुसकर पीटा। सरिता देवी व उनके पति सुरेंद्र सिंह ने पूर्व प्रधान जय गोविंद को वोट दिया था।
विज्ञापन


 इस पर जीते हुए प्रधान जसवंत राजावत के समर्थक  विमला देवी, कृपाल सिंह, राजेश सिंह और कुसुम देवी दंपति से गाली-गलौज करने लगे, विरोध किया तो उन्होंने ईट व लाठी डंडों से हमला कर दिया, जिसमें छाती में ईंट लगने से सरिता की हालत चिंताजनक है। सुरेंद्र की तहरीर पर रसूलाबाद थाने में दर्ज की गई है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घायल महिला को उपचार के लिए भेजा गया है, दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें