फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लखना से आगरा के लिए सीधी बस सेवा शुरू, मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। रोडवेज परिवहन निगम ने नगर पंचायत लखना से आगरा के लिए बस सेवा शुरू की है। अभी तक क्षेत्र के लोगों को आगरा की बस पड़ने के लिए हाईवे या जिला मुख्यालय आना पड़ता था। इस बस सेवा से करीब 15 हजार की आबादी लाभान्वित होगी।
विज्ञापन

इटावा के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि नगर पंचायत लखना से आगरा के लिए बस सेवा शुरू की है। इस बस सेवा के शुरू होने से लोगों को आगरा आने-जाने में सुविधा होगी। यह बस प्रतिदिन सुबह 5:45 बजे बाईपास तिराहे से आगरा के लिए रवाना होगी। सुबह 10 बजे आगरा पहुंचेगी। वापसी में यह बस आगरा से सुबह 11 बजे चलकर शाम 4 बजे लखना बाईपास पहुंचेगी।
इस बस सेवा के शुरू होने से लखना, बकेवर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को आगरा में आसानी होगी। साथ ही स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए यह बस सेवा काफी मुफीद साबित होती। साथ ही आगरा स्वास्थ्य केंद्र में बहुत बड़ा है। इससे लोगों को आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। साथ ही लखना और बकेवर के व्यापारियों को भी व्यापारिक उद्देश्यों से आगरा जाने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें