फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dimple Yadav: बोलीं- कानपुर को स्मार्ट सिटी का दर्जा तो मिला...गंदगी, कचरा, आवारा पशुओं की समस्या वैसी ही हैं

Tue, 09 May 2023 01:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Road Show: कानपुर में डिंपल यादव ने भाजपा का गढ़ माने जाने वाले तीन विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने सरकार को वो काम गिना दिए, जो अबतक नहीं हुए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी का दर्जा तो मिला, लेकिन समस्याएं वैसी ही हैं।
विज्ञापन
सांसद डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी सांसद डिंपल यादव ने दक्षिण क्षेत्र में रोड शो किया। रोड शो उन विधानसभा क्षेत्रों में हुआ, जहां भाजपा विधानसभा चुनाव जीती है और सपा को बहुत कम वोट मिले थे। इन क्षेत्रों को भाजपा गढ़ भी कहा जाता है। रोड शो के दौरान डिंपल ने कानपुर से रिश्ते जोड़े।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कहीं और नहीं गए। यहां भाभी को जिताने आए हैं। यह भी कहा कि इतने दिनों में लोगों को सपा सरकार का कार्यकाल याद आने लगा है। बता दें सोमवार को जिस किदवईनगर क्षेत्र में सपा में रोड शो प्रमुखता से किया है, वहीं मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा होनी है।
कानपुर स्मार्ट सिटी बना, लेकिन समस्याएं वैसी ही हैं
सांसद डिंपल यादव ने रोड शो की शुरुआत हनुमान मंदिर में पूजा करके की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सपा सरकार में कानपुर के लिए बहुत काम हुआ है। भाजपा सरकार निष्क्रिय है। शहर को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिल गया, लेकिन गंदगी, कचरा, आवारा पशु की समस्या वैसी ही है।

विज्ञापन

मजबूती से चुनाव लड़ रही हैं वंदना बाजपेई
उन्होंने कहा कि वंदना बाजपेई बहुत मजबूती से चुनाव लड़ रही हैं। मंदिर में पूजा के बाद उन्होंने रोड शो की शुरुआत की। पहले कुछ देर कार में चलीं, इसके बाद समाजवादी रथ में आ गईं। मार्बल चौराहा, नंदलाल चौराहा, सीटीआई चौराहा, शास्त्री चौक, सचान गेस्ट हाउस आदि से होते हुए रोड शो समाप्त हो गया।

विज्ञापन

बता दें नगर निगम चुनाव में छह विधानसभा के लोग वोट डालते हैं। रोड शो से तीन विधानसभा क्षेत्र किदवईनगर, गोविंदनगर और महाराजपुर को कवर किया गया। रोड शो का समय पहले दोपहर एक बजे था और इसे बाबूपुरवा से शुरू होना था। बाद में स्थान बदल दिया गया। रोड शो चार बजे शुरू हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें