फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: देवी मां और नेताजी का आशीर्वाद लेकर डिंपल नामांकन के लिए रवाना, अखिलेश यादव ने कही ये बात

Tue, 16 Apr 2024 12:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: समाजवादी पार्टी के गढ़ मैनपुरी को बचाने के लिए आज डिंपल यादव नामांकन करेंगी। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद हैं। 
विज्ञापन
नेताजी मुलायम सिंह यादव की अंत्येष्टि स्थल पर पहुंची डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने मंगलवार सुबह घर में पूजन-अर्चन किया। इसके बाद सैफई स्थित मंदिर में देवी मां और नेताजी मुलायम सिंह यादव के अंत्येष्टि स्थल पर नमन करके मैनपुरी में नामांकन करने के लिए रवाना हो गई हैं। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी उनके साथ हैं। समाजवादी पार्टी के गढ़ मैनपुरी को बचाने के लिए आज डिंपल यादव नामांकन करेंगी।

विज्ञापन

वह मंगलवार सुबह घर में हवन-पूजन के बाद सैफई स्थित देवी मां के मंदिर पहुंचीं। उन्होंने वहां माता रानी के दर्शन किए। इसके बाद वह नेताजी मुलायम सिंह यादव की अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचीं। यहां उन्होंने उन्हें पुष्प अर्पित करके आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह मैनपुरी के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ रवाना हो गईं।

विज्ञापन



सैफई का विकास दिखाने आए थे मोहन यादव: अखिलेश

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सैफई का विकास देखने के लिए आए थे। वह जब भी मध्यप्रदेश के विकास के लिए हमसे सलाह मांगेंगे हम उन्हें देंगे। वहीं उन्होंने बसपा के टिकट बदलने पर कहा कि उन्हें प्रत्याशी लड़ने लायक नहीं लगा तो टिकट बदल दिया है। इससे सपा पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें