फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: बसपा ने मैनपुरी लोकसभा से बदला टिकट, अब इटावा के शिवप्रसाद यादव लड़ेंगे चुनाव, रोचक हो सकता है मुकाबला

Tue, 16 Apr 2024 09:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के नामांकन के अगले दिन टिकट बदलने से सियासी हलचल तेज हो गई है। पहले बसपा ने शाक्य प्रत्याशी गुलशन शाक्य पर दांव लगाया था। 2007 में भरथना से बसपा से ही विधायक रह चुके शिवप्रसाद यादव घोसी यादव समाज से ही आते हैं।
विज्ञापन
शिवप्रसाद यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में मैनपुरी का चुनावी रण मतदान के दिन करीब आने के साथ ही और रोचक होता जा रहा है। सोमवार को भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के नामांकन करने के अगले दिन ही बसपा ने अपना टिकट बदलकर इटावा के भरथना से पूर्व विधायक रहे शिवप्रसाद यादव को अपना प्रत्याशी बना दिया है।

विज्ञापन

इससे पहले शाक्य प्रत्याशी डॉ. गुलशन पर दांव लगाया था। 2007 में भरथना से बसपा से ही विधायक रह चुके शिवप्रसाद यादव घोसी यादव समाज से ही आते हैं। वह भाजपा में भी रह चुके हैं। उन्होंने 2023 में भाजपा छोड़कर अपनी खुद की पार्टी बना ली थी। सर्वजन सुखाय पार्टी का वह लगातार विस्तार करने में लगे थे।
लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने शहर के रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली करके घोसी समाज को एक साथ करने का प्रयास किया था। इसके बाद उन्होंने प्रदेश में अपनी पार्टी से प्रत्याशी भी खड़े करने का ऐलान किया था, लेकिन इस बीच मंगलवार सुबह बसपा ने मैनपुरी से उनके टिकट पर मोहेर लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैनपुरी लोकसभा में 30-35 प्रतिशत घोसी समाज के यादव हैं
अब सपा से डिंपल यादव और भाजपा के जयवीर सिंह यादव के सामने बसपा के शिव प्रसाद यादव चुनाव लड़ेंगे। डिंपल यादव जहां कमरिया यादव समाज से आती हैं। वहीं शिवप्रसाद यादव घोसी समाज से हैं। मैनपुरी लोकसभा में 30-35 प्रतिशत घोसी समाज के यादव हैं। ऐसे में अब मुकाबला रोचक हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें