फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSJMU का डिजिटल मूल्यांकन फेल: कई सेंटरों पर नहीं उपस्थित हुए प्रशिक्षक, विवि ने कहा- जल्द व्यवस्था करेंगे दुरुस्त

Thu, 26 May 2022 07:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

उत्तर प्रदेश में पहली बार छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में डिजिटल मूल्यांकन शुरू किया गया, जो पहले दिन ही कई कारणों से फेल हो गया। विवि प्रशासन ने कहा कि जल्द ही व्यवस्था को दुरुस्त कर मूल्यांकन सुचारू रूप से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
सीएसजेएमयू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्रपति शाहूजी महाराज विवि में गुरुवार से शुरु होने वाला डिजिटल मूल्यांकन फुस्स हो गया। पहले दिन सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी, परीक्षकों की कमी, डिजिटल मूल्यांकन की पर्याप्त जानकारी न होने की वजह से डिजिटल मूल्यांकन विधिवत शुरू नहीं हो पाया। परीक्षा के चलते कई शिक्षक रिलीव नहीं हुए। कई पहुंचे भी, तो पहले दिन पंजीकरण में ही लगे रहे। हालांकि विवि प्रशासन का कहना है कि जल्द ही व्यवस्था को दुरुस्त कर मूल्यांकन सुचारू रूप से शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन

विवि में स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष और परास्नातक के प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 12 मई से चल रही हैं। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की पहल से इस बार डिजिटल मूल्यांकन कराया जा रहा है। सीएसजेएमयू प्रदेश का पहला विवि है, जो डिजिटल मूल्यांकन शुरू कर रहा है। इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के साथ यूजर आईडी और पासवर्ड दिया गया है। 
गुरुवार से शिक्षकों को नजदीक के मूल्यांकन केंद्र में रजिस्ट्रेशन कराकर मूल्यांकन करना था। सीएसजेएमयू विश्वविद्यालय, एसएन सेन पीजी कॉलेज, महिला महाविद्यालय, कानपुर विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय, पीएसआईटी, एक्सिस कॉलेज में मूल्यांकन होना था, हालांकि पहले दिन कई केंद्रों में मूल्यांकन नहीं शुरू हो पाया। कुछ केंद्रों में इक्का दुक्का परीक्षक ही पहुंचे। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बता दें कि साॅफ्टवेयर में गड़बड़ी के चलते काॅपियां खुलने में कुछ देरी हुई। परीक्षा नियंत्रक डॉ. एके मिश्र ने कहा कि एक दो दिन में सारी व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी। हर नए काम में चैलेंज होता है, डिजिटल मूल्यांकन की भी परेशानियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें