दीपावली का पर्व धनतेरस से ही शुरू हो जाता है। इस वर्ष धनतेरस 5 नवंबर को पड़ रहा है। इस दिन धन के देवता कुबेर और देवताओं के चिकित्सक धन्वंतरि महाराज की पूजा होती है। धनतेरस पर्व पर सोने के आभूषण, चांदी के सिक्के, बर्तन आदि सामान खरीदने की प्रथा है।
विज्ञापन
2 of 14
डेमो पिक
मान्यता है कि धनतेरस पर राशि अनुसार की गयी खरीदारी शुभता में वृद्धि करती है। ज्योतिषाचार्य व पंड़ित नरेंद्र दीक्षित बता रहे हैं धनतेरस पर किस राशि के जातक को क्या खरीदना शुभ रहेगा...
विज्ञापन
3 of 14
डेमो पिक
मेष- मेष राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के जातक को ताम्र पात्र, फूल के बर्तन, स्वर्ण आभूषण, सोने के सिक्के खरीदना बेहद शुभ रहेगा।
4 of 14
डेमो पिक
वृष- इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशि के लोग चांदी के सिक्के क्रय करें। इसके अलावा चांदी के बर्तन, चांदी से बने आभूषण, हीरे की अंगूठी या जेवर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, वस्त्र और वाहन खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 14
डेमो पिक
मिथुन- इस राशि का स्वामी ग्रह बुध है। वस्त्र क्रय करें। चांदी के सिक्के और आभूषण, हीरे के आभूषण, चांदी के पात्र और वाहन खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 14
डेमो पिक
कर्क- इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। स्वर्ण आभूषण खरीदिए। ताबें के बर्तन, फूल की थाली, सोने के सिक्के, चांदी के सिक्के और आभूषण खरीदें तो शुभ होगा।
विज्ञापन
7 of 14
डेमो पिक
सिंह- इस राशि का स्वामी सूर्य है। स्वर्ण के सिक्के, स्वर्ण के आभूषण, ताम्र और फूल के पात्र, धार्मिक पुस्तक और कलम खरीदना शुभ रहेगा।
8 of 14
डेमो पिक
कन्या- इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के जातकों को वस्त्र वो भी हरे रंग या नीले रंग का खरीदना विशेष शुभकारी है। चांदी के सिक्के, हीरा, वाहन तथा चांदी के पात्र खरीदना शुभ रहेगा।
9 of 14
डेमो पिक
तुला- इस राशि का स्वामी शुक्र है। आज के दिन वाहन खरीदें। चांदी तथा हीरे के सामान क्रय करना शुभ है। वस्त्र और स्टील के बरतन खरीदें।
10 of 14
डेमो पिक
वृश्चिक- इस राशि का स्वामी मंगल है। जमीन या मकान खरीदने की तारीख इसी दिन तय करें। ताबें के पात्र तथा पूजा घर के सामान खरीदें। स्वर्ण आभूषण क्रय करना शुभ फलदायी है। धार्मिक पुस्तक और फूल के बरतन खरीदें।
11 of 14
डेमो पिक
धनु- इस राशि का स्वामी है गुरु।धार्मिक पुस्तक खरीदें।स्वर्ण के सिक्के और आभूषण का क्रय करें।फूल के पात्र लें।वाहन भी क्रय कर सकते हैं।
12 of 14
डेमो पिक
मकर- इस राशि के स्वामी हैं शनि। लोहे के सामान खरीदें। इलेक्ट्रॉनिक सामानों का क्रय कर सकते हैं। वाहन खरीदना शुभ है। चांदी के सिक्के लें। चांदी और हीरे के आभूषण खरीदना शुभकारी है।
13 of 14
डेमो पिक
कुंभ- इस राशि का स्वामी शनि है।लोहे के सामान लें।इलेक्ट्रानिक सामान लें।स्टील के बरतन खरीदें।चांदी और हीरे के आभूषण क्रय करना शुभ फल प्रदान करेगा।
मीन- इस राशि का स्वामी है गुरु। धार्मिक पुस्तक खरीदें। सोने के आभूषण तथा सिक्के लें। तांबे और फूल के बर्तन खरीदें। वाहन भी ले सकते हैं। जमीन या मकान के भी खरीदने की शुभ तिथि है।