फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी-एमपी पुलिस के लिए सिरदर्द 'डाकू साधना,बबुली और गौरी का आतंक', हैरान कर देंगे इन दोनों के किस्से

Sun, 04 Nov 2018 12:56 PM IST
सुधीर अग्रवाल, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
1 of 10
डेमो पिक
यूपी और एमपी के बॉर्डर वाले गांवों में दहशत का पर्याय बने दो डकैत अपना आतंक तेजी से फैलाते जा रहे हैं। दोनों राज्यों की पुलिस इनका कुछ बिगाड़ नहीं पा रही। लेडी डकैत साधना पटेल और बबुली कोल के किस्से ऐसे हैं कि कोई भी जानकर हैरान रह जाए। 
विज्ञापन

2 of 10
डेमो पिक
यूपी के चित्रकूट जिले में पाठा के बीहड़ों में सुर्खियां बटोर रही दस्यु सुंदरी साधना पटेल को डकैतों की पाठशाला बचपन से ही मिली है। गांव के बाहर बसे पुरवा में मां और दो छोटे भाइयों के साथ बचपन गुजारने वाली साधना के घर डकैतों का आनाजाना कोई नई बात नहीं रही। कुछ माह में ही साधना पटेल यूपी-एमपी के बार्डर वाले गांवों में दहशत का पर्याय बन गई। मप्र पुलिस ने तो उसे दस हजार की इनामी बना दिया और अब तीस हजार का इनाम घोषित करने की स्वीकृति पुलिस विभाग ने शासन से मांगी है। 
 
विज्ञापन

3 of 10
डेमो पिक
यूपी में पुलिस रिकार्ड में कोई मुकदमा नहीं, पर साधना का गैंग छह बार शिवरामपुर, भरतकूप व सीतापुर क्षेत्र में वारदातों को अंजाम दे चुका है। जिले के आपरेशन पोस्ट भरतकूप चौकी क्षेत्र के बगैहा गांव से सटे भड़हापुरवा निवासी होरीलाल पटेल की तीन संतानों में साधना सबसे बड़ी है, जबकि दोनों भाई छोटे हैं। हमेशा उसके पिता पर डकैतों से संबंध के आरोप लगते रहे।
 

4 of 10
डेमो पिक
पिता की मौत के बाद साधना का कहीं भी आना जाना आसान हो गया। कई बार वह डकैतों के संपर्क में भी आई। बचपन से ही डकैतों का सानिध्य पाकर साधना की सोहबत बिगड़ गई। गांव वालों से लड़ना झगड़ना और कई-कई दिन घर से गायब रहना साधना की दिनचर्या बन गई। इसी बीच साधना डकैत नवल धोबी के संपर्क में आ गई और बंदूक उठा ली।
 
विज्ञापन

5 of 10
डेमो पिक
नवल धोबी गिरफ्तार हो गया तो दीपक शिवहरे गैंग लीडर बन गया और साधना उसकी प्रेमिका। साधना सुर्खियों में तब आई जब पिछले दिनों अपहरण कांड में उसका नाम आया। इसके बाद एमपी पुलिस ने साधना पटेल पर 21 अगस्त को एमपी के नया गांव थाने में अपहरण का मामला दर्ज कर उस पर दस हजार का इनाम घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन

6 of 10
डेमो पिक
वर्तमान समय में साधना पटेल के गिरोह में 20-20 हजार रुपये के तीन इनामी डकैत दीपक शिवहरे सेजवार, छोटू पटेल बंशीपुर और डाकू नवल धोबी का साला अजय उर्फ  रावेंद्र राजा विश्वकर्मा है। इनके अलावा गैंग में मइयादीन पालदेव और अजय उफ रिंकू बघेल शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि गैंग मुखिया साधना पटेल के साथ कुछ और भी युवतियां शामिल हैं।
 
विज्ञापन

7 of 10
डेमो पिक
दस्यु सुंदरी साधना पटेल की एक बुआ पर आरोप हैं कि उसके संबंध मारे जा चुके 50 हजार के इनामी दस्यु चुन्नीलाल पटेल से थे। डाकू चुन्नीलाल वर्ष 2014 में चित्रकूट से पेशी से वापस बांदा जेल लौटते समय पुलिस पर हमलाकर 13 बंदियों के साथ राइफल छीनकर भाग निकला था। चुन्नी लाल आशिक मिजाज का डाकू था, जिससे गांव के लोग परेशान रहते थे। बताया जाता है कि ऐसे ही एक मामले में उसकी हत्या हुई थी।
 

8 of 10
डेमो पिक
कुख्यात डाकू बबुली कोल अब साढ़े पांच लाख और डाकू गौरी यादव डेढ़ लाख के इनामी बन गए हैं। चित्रकूट व सतना समेत आसपास के जिलों में भी दहशत फैलाने वाले इन डकैतों के गैंग का सफाया करने के लिए एमपी और यूपी के पुलिस अधिकारियों ने जिंदा या मुर्दा पकड़ने के लिए इनाम बढ़ाया है। 
 

9 of 10
डेमो पिक
चित्रकूट सहित आसपास के जिलों में दहशत फैलाने वालों में डाकू बबुली कोल व डाकू गौरी यादव प्रमुख लिस्ट में हैं। बबुली पर तो लगभग एक सैकड़ा और गौरी पर 30 हत्या, डकैती, अपहरण, फिरौती, बलात्कार, धमकी व पुलिस मुठभेड़ के मामले दर्ज हैं। इसमें यूपी पुलिस ने बबुली पर अभी तक पांच लाख और गौरी यादव पर एक लाख का इनाम घोषित कर रखा है। इन डकैतों की मप्र के सीमावर्ती जिलों में भी दहशत है। इन पर वहां भी कई मामले दर्ज हैं। अभी तक मप्र में बबुली कोल पर 30 हजार और गौरी यादव पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
 
विज्ञापन

10 of 10
डेमो पिक
सतना एसपी राजेश हिंडगकर ने बताया कि लगातार मप्र क्षेत्र में इन डकैतों की वारदात बढ़ रही है। दोनों को जिंदा या मुर्दा पकड़ने के लिए इनाम में क्रमश: 20 व 25 हजार रुपये बढ़ा दिया गया है। अब बबुली और गौरी दोनों मप्र पुलिस रिकार्ड में 50-50 हजार के इनामी बन गए हैं। कुल मिलाकर अब डाकु बबुली कोल साढे़ पांच और डाकू गौरी यादव डेढ़ लाख के इनामी बन गए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें