औरैया क्षेत्र के ग्राम पुरवा लक्षीराम से झंडा चढ़ाने सोमवार को दोपहर ट्रैक्टर से लखना जा रहे श्रद्धालुओं का ट्रैक्टर एक ट्रक से बचने में बेकाबू होकर गड्ढे में गिर गया। जिससे ट्रैक्टर सवार श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया गया है। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद चार श्रद्धालुओं को सैफई रेफर कर दिया गया। ट्रैक्टर में दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु सवार थे। कोतवाली के ग्राम पुरवा लक्षीराम निवासी प्रबल प्रताप झंडा चढ़ाने गांव के एक ट्रैक्टर में सवार होकर परिवार के लोग व रिश्तेदार करीब 24 से अधिक लोग इटावा जिला के काली मंदिर लखना जा रहे थे।
बिधूना-भर्थना मार्ग पर नगला कमले के पास सामने से आ रहे ट्रक को बचाने में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली समेत गड्ढे में जा गिरी। जिसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने सभी श्रद्धालुओं को बिधूना अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से चार घायलों कोसैफई रेफर कर दिया गया।
ममता देवी(25) , शीला देवी (35) , लोगश्री (50) , गोल्डी (15), अनुपम(28) , रामवेटी (49) ,अनारश्री (35 ), कुंती (10), पूजा (30 ), मुस्कान (5 ), रितिक (1 ) , स्वाती (12 ) , आदेश कुमार (10) , अनामिका (11) , रेनू (5), रिशव (10) , दीपपाल, रशिमी (15) साक्षी व मीनाक्षी पुत्री अजय कुमार निवासीगण पुरवा लक्षीराम आदि गंभीर रूप सें घायल हो गए। रितिक और ममता समेत चार लोगों को सैफई के लिए रेफर किया है।