फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशु प्रकाश तैयार करेंगे सुपर कंप्यूटर, नेशनल रिसर्च यूनिवर्सिटी मॉस्को ने किया सेलेक्ट

Mon, 02 Apr 2018 04:15 PM IST
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर

सार

- नेशनल रिसर्च यूनिवर्सिटी मॉस्को के लिए दुनिया भर से सात छात्रों का हुआ चयन
- भारत से अकेले आशु प्रकाश का हुआ है चयन
- आईआईटी कानपुर के मैथमेटिक्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग डिपार्टमेंट के छात्र हैं
विज्ञापन
आशु प्रकाश
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी कानपुर के मैथमेटिक्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग डिपार्टमेंट के बैचरल ऑफ साइंस (बीएस) के छात्र आशु प्रकाश रूस  में सुपरकंप्यूटर तैयार करेंगे। आशु का चयन नेशनल रिसर्च यूनिवर्सिटी (एनआरयू) मास्को ने सुपर कंप्यूटर पर वृहद रिसर्च करने के लिए किया है। यूनिवर्सिटी की तरफ से दुनिया के केवल सात छात्रों का चयन इस विशेष प्रोजेक्ट के लिए हुआ है जिसमें भारत से इकलौते आशु प्रकाश का नाम है। वह आईआईटी कानपुर के फाइनल ईयर के छात्र हैं। आशु ने बताया कि यूनिवर्सिटी में रिसर्च का पूरा खर्चा विश्वविद्यालय का ही होगा जबकि रहने व अन्य खर्चे सरकार देगी। उन्होंने बताया कि अभी उन्हें कुछ और प्रोजेक्ट ऑफर हो रहे हैं इसलिए कुछ दिन बाद तय करेंगे कि एनआरयू जाएंगे या नहीं।
विज्ञापन


पटना के रहने वाले हैं आशु
आशु मूल रूप से पटना, बिहार के रहने वाले हैं। पिता ओम प्रकाश लाल बीएसएनएल पटना में असिस्टेंट जनरल मैनेजर हैं जबकि मां राची देवी गृहणीं हैं। बड़ी बहन पटना में फिजियोथेरिपिस्ट हैं। बताते हैं कि उनकी स्कूलिंग पटना के ही ज्ञान निकेतन से हुई है।

वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुआ था इंटरव्यू 
आशु बताते हैं कि 28 मार्च को दुनिया के कई विशेषज्ञों ने उनका इंटरव्यू वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लिया था। शनिवार को  चयनित सभी सातों उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। इसमें चयनित अन्य छात्र अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया व अन्य देशों से हैं।
विज्ञापन


देश में छह सुपर कंप्यूटर
आशु बताते हैं कि भारत में केवल छह सुपर कंप्यूटर हैं। इसमें एक आईआईटी कानपुर में भी है। ये सबसे तेज चलने वाले कंप्यूटर होते हैं। इनका प्रयोग रिसर्च कार्य के लिए होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें