बस अड्डे का विकास पीपीपी माडल के तहत अप्रैल में शुरू होना मुश्किल लग रहा है। पत्र लिखने के तीन माह बाद भी अभी तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है। -अनिल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
सीओडी के समीप अस्थायी बस अड्डा बनाने के लिए जो जमीन देनी है, वह रक्षा संपदा विभाग की है। उस पर निर्णय मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस ही लेगी। परिषद इसकी मंजूरी नहीं दे सकता। -अमित यादव, जनसंपर्क अधिकारी, छावनी परिषद