फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर-देवरानी की गंदी करतूत, बेहोश कर काट दिये महिला के बाल, बदन पर एक कपड़ा न छोड़ा

Thu, 10 Jan 2019 09:01 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी में कानपुर के काकादेव में होमगार्ड की पत्नी ने देवर-देवरानी और पड़ोसी दुकानदार समेत आठ लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि संपत्ति विवाद में आरोपियों ने मंगलवार रात नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे अगवा कर लिया था।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि आरोपी बाल काटकर निर्वस्त्र कर आरएसपुरम गेट के पास फेंक गए। बुधवार सुबह होश आने पर खुद को निर्वस्त्र पाया। किसी तरह घर पहुंचकर पति को फोन कर आपबीती बताई। मामले की सूचना पर सीओ स्वरूपनगर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की। पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

आरोप है कि नींद आते ही देवर और पड़ोसी दुकानदार मकान के दूसरे गेट से घुस आए

आंबेडकर नगर निवासी एक होमगार्ड की पत्नी टिफिन सप्लाई करती है। उसके मुताबिक मंगलवार को संपत्ति विवाद के चलते देवरों से उनके बेटे का झगड़ा हुआ था। देवरों के पीटने पर वह बिना बताए घर से चला गया। तलाश करने पर बेटा नहीं मिला तो वह निराश लौट आई और बहन की बेटी और छोटे बेटे संग कमरे में सो गई।

आरोप है कि नींद आते ही देवर और पड़ोसी दुकानदार मकान के दूसरे गेट से घुस आए और नशीला पदार्थ सुंघाकर उठा ले गए। गला दबाने के बाद मरा समझकर फेंक गए, सिर के आधे बाल भी काट दिए। एसपी पश्चिम संजीव सुमन का कहना है कि संपत्ति विवाद का मामला संदिग्ध लग रहा है। महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें