देवशयनी एकादशी पर आज से श्रीहरि चार माह विश्राम करेंगे। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं होंगे। देवशयनी एकादशी के दिन किया गया विधि-विधान से पूजन जीवन की हर मनोकामना पूरी करता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
डेमो पिक
आचार्य उमाशंकर और आचार्य गौरव शुक्ला ने बताया कि सनातन धर्म में भगवान विष्णु के पूजन का विशेष महत्व है। मान्यता है कि देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु छीर सागर में चार माह तक विश्राम करते हैं। इस दौरान सभी मांगलिक कार्य बंद रहते हैं।
विज्ञापन
3 of 4
डेमो पिक
देवशयनी एकादशी 23 जुलाई को है। 19 नवंबर को देवोत्थानी एकादशी से श्रीहरि की योग निद्रा खत्म होगी। इसके बाद मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे।
विद्वानों के मुताबिक 19 नवंबर को देवोत्थान एकादशी है। इससे पूर्व 12 नवंबर को गुरु अस्त हो जाएंगे। देव गुरु बृहस्पति के बिना कोई भी शुभ कार्य संपन्न नहीं होता है। 10 दिसंबर को गुरु उदय होंगे। 15 दिसंबर से खरमास शुरू हो रहे हैं, जो 15 जनवरी तक चलेंगे।