फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नजूल की करोड़ों की जमीन कराई जाएगी खाली, टीम गठित…याचिका निस्तारित होने के बाद एक्शन में आई पुलिस

Sat, 01 Mar 2025 03:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: एसीपी कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट में दायर याचिका का निस्तारण हो गया है। सैमुअल को रविवार शाम तक की मोहलत दी गई है। यदि तय समय तक वह परिसर नहीं खाली करेंगे, तो रविवार देर शाम या सोमवार को परिसर पूरी तरह खाली करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
सिविल लाइंस स्थित नजूल की जमीन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सिविल लाइंस स्थित नजूल की करोड़ों की जमीन खाली कराने की तैयारी तेज हो गई है। जमीन पर स्टे संबंधी याचिका निस्तारित होने के बाद पुलिस ने परिसर पर काबिज सैमुअल गुरुदेव सिंह को रविवार शाम तक मकान खाली करने की मोहलत दे दी गई है। उसके बाद रविवार देर शाम या सोमवार को पुलिस राजस्व विभाग की टीम के साथ मिलकर नजूल की जमीन को कब्जामुक्त कराएगी।

विज्ञापन

नजूल की करोड़ों की जमीन कब्जाने के प्रयास के मामले में पिछले साल 28 जुलाई से अवनीश दीक्षित समेत कई गुर्गे जेल में बंद हैं। इन सभी के खिलाफ लेखपाल विपिन कुमार और परिसर में रह रहे सैमुअल गुरुदेव सिंह ने अवनीश समेत 12 नामजद व 20 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अवनीश व उसके गुर्गों पर तो कार्रवाई हुई लेकिन सैमुअल गुरुदेव सिंह से जमीन खाली नहीं कराई जा सकी।

विज्ञापन



हाईकोर्ट में दायर याचिका का निस्तारण हो गया

पता चला कि परिसर में स्कूल संचालित होना दर्शाकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। पुलिस ने इस याचिका पर अपना जवाब दाखिल किया, जिसमें कोरोना काल से स्कूल बंद होने की बात कही गई। एसीपी कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट में दायर याचिका का निस्तारण हो गया है। सैमुअल को रविवार शाम तक की मोहलत दी गई है। यदि तय समय तक वह परिसर नहीं खाली करेंगे, तो रविवार देर शाम या सोमवार को राजस्व विभाग की टीम के साथ मिलकर परिसर पूरी तरह खाली करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें