फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी से मिलने की हसरत: प्रयागराज का युवक है PM का जबरा फैन, 50 घंटे में किया 200 KM का सफर, कही ये बात

Tue, 30 Jan 2024 04:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: प्रयागराज जनपद के प्रदीप कुमार भारतीय पीएम मोदी के जबरदस्त प्रशंसक है और उनसे मिलने की ख्वाहिश लिए दिल्ली तक पैदल यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदीप कुमार भारतीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में औंग थाना क्षेत्र की सीमा पर 50 घंटे में 200 किलोमीटर पैदल सफर कर प्रतीक कुमार भारतीय मंगलवार दोपहर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने सीमा में उनकी अगवानी की। थाने में विश्राम करने , स्वल्पाहार ,भोजन स्नान आदि की व्यवस्था की। प्रधानमंत्री मोदी जी से मिलने की उमंग दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन

प्रयागराज जनपद के कौंधियारा थाना के कुंकडी गांव के प्रदीप कुमार भारतीय पासी बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं। बीए बीएड की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। गले में मोदी की तस्वीर,भगवा गमछा, पीठ पर बैग पैदल दिल्ली रवाना हो गए हैं। प्रदीप कुमार ने बताया मोदी जी से मिलने की दिली ख्वाहिश है।
आज शाम को कानपुर नगर में विश्राम करेंगे। 12 फरवरी तक दिल्ली पहुंचकर मोदी जी से मिलने की बात दोहराई है। हलांकि पैदल चल रहे प्रदीप कुमार भारतीय सरहद से सरहद तक थाना पुलिस निगरानी में रहते हैं। उनके प्रयास की सभी सराहना कर रहे हैं और शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें