इटावा में डिप्टी एसपी अंजनी कुमार चतुर्वेदी के खिलाफ गुरुवार रात सिविल लाइन थाने में मध्यप्रदेश पुलिस की महिला दरोगा ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। डिप्टी एसपी इस समय पीएसी सोनभद्र में तैनात हैं। वहीं, डिप्टी एसपी ने भी कोर्ट के आदेश पर महिला दरोगा व दो सिपाहियों समेत पांच के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।
महिला दरोगा ने 27 अप्रैल 2018 को एसएसपी इटावा को प्रार्थनापत्र दिया था। आरोप लगाया था कि एक मार्च 2018 को इटावा पुलिस लाइन स्थित डिप्टी एसपी के आवास पर गई थी। रात होने पर डिप्टी एसपी ने रुकने को कहा। इसके बाद वे रात्रि गश्त पर निकल गए। देर रात लौटने पर मुंह दबा कर दुष्कर्म किया। शिकायत की बात कही तो शादी करने का वादा किया था।