फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: पूर्व प्रधान के परिजनों से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम, बोले- सपा के गुंडो ने की पूर्व प्रधान की हत्या

Sun, 25 Dec 2022 01:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

नरुइया गांव में 11 दिन पहले पूर्व प्रधान अरुण शाक्य की हत्या कर दी गई। रविवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि सपा के गुंडो ने की पूर्व प्रधान की हत्या की है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के तालग्राम क्षेत्र में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पूर्व प्रधान के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र के नरुइया गांव में 11 दिन पहले पूर्व प्रधान अरुण शाक्य  की हत्या सपा के गुंडों ने की है।  रविवार को पूर्व प्रधान के परिजनों से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम ने कहा कि अरुण शाक्य भाजपा कार्यकर्ता था।

विज्ञापन

सपाइयों ने ही पीट-पीट कर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी। हत्यारों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की कार्रवाई होगी। आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के साथ डिप्टी सीएम ने शासन स्तर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
साथ ही 10 लाख रुपये की चेक भी पत्नी को सौंपी। इससे पहले हेलीपैड पर डिप्टी सीएम ने गार्ड ऑफ ऑनर भी लेने से यह कहते मना कर दिया कि कहा, दुःख की घड़ी में यह सब करना अच्छा नहीं है। इस मौके पर जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ल, विधायक छिबरामऊ अर्चना पांडेय सहित तमाम बड़े नेता पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें