उसके बाद से अस्पताल में कोई फिजीशियन नहीं है। फीवर के जो रोगी आते हैं, उनका इलाज वक्ष रोग विशेषज्ञ करते हैं। सीएमएस डॉ. स्वदेश गुप्ता का कहना है कि अस्पताल में दवाएं भरपूर हैं। फ्लुइड आदि की भी भरपूर व्यवस्था है।
बुखार के चार रोगी भर्ती हैं, लेकिन उनकी रिपोर्ट डेंगू निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव के आदेश के हवाले के साथ फिजीशियन के लिए सीएमओ को पत्र भेजा है। उर्सला से डॉक्टर मिलेंगे। इसके साथ ही डेंगू की जांच के लिए मशीन और किट के लिए भी पत्र भेजा है। अभी तो उर्सला सैंपल भेज कर जांच कराते हैं।
सीएमओ का पत्र आया था। उन्हें अस्पताल के फिजीशियन डॉक्टरों की सूची भेज दी गई है। जिन पांच डॉक्टरों के लिए कहेंगे, उन्हें कांशीराम अस्पताल भेज दिया जाएगा। -डॉ. सुशील प्रकाश, निदेशक उर्सला
डेडिकेटेड हॉस्पिटल में डॉक्टरों की व्यवस्था कर दी गई है। उर्सला से तीन फिजीशियन और दो बालरोग विशेषज्ञ कांशीराम अस्पताल भेजे जाएंगे। बुधवार को डॉक्टर पहुंच जाएंगे। -डॉ. आलोक रंजन, सीएमओ कानपुर नगर