कानपुर शहर में डेंगू और चिकनगुनिया ने आम से लेकर खास लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। शनिवार देर रात 25 मॉडल फैशन शो में हिस्सा लेने दिल्ली से कानपुर शहर आईं। इनमें से दो मॉडल को डेंगू हो गया। रविवार सुबह दोनों की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी तो हैलट अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
यहां इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया एक मॉडल को डेंगू के साथ-साथ चिकनगुनिया होने के आसार है। परिजनों को दोनों की बीमारी के बारे में सूचित कर दिया गया है। दो मॉडलों की हालत बिगड़ने की जानकारी के बाद अन्य मॉडल भी परेशान हैं।