कानपुर में डेंगू के सात नए संक्रमित और मिले हैं। साथ ही सिंधी कॉलोनी की रहने वाली दिवंगत हृदया मदनानी के सैंपल की उर्सला में दोबारा जांच की गई। यह रिपोर्ट भी डेंगू पॉजिटिव आई है। बुधवार को कुल 29 सैंपल की जांच की गई। इनमें 14 सैंपल पॉजिटिव आए, इनमें छह सैंपल दूसरे जिलों को रोगियों के हैं।
प्रभावित मोहल्लों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने छिड़काव कराया है। उर्सला में की गई जांच में चंद्रशेखर आजाद आवास विकास कालोनी के अरुण तिवारी (41), पनकी के सौरभ यादव (29), महाबलीपुरम की अर्चना वाजपेयी (43), शास्त्री नगर के अभय गुप्ता (17), साकेत नगर की अंजना दिवाकर (60), अंबेडकरपुरम आवास विकास की अशलेशा गौतम (13), गुजैनी के देवेंद्र सिंह (30) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा प्रयागराज, औरैया, गाजीपुर, फतेहपुर के छह रोगियों की रिपोर्ट पॉजिटिव रही।