फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: 500 वर्ष पुरानी हनुमान प्रतिमा की क्षतिग्रस्त, धन के लालच में तोड़ी मूर्ति

Thu, 20 Oct 2022 12:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

कोतवाली क्षेत्र में 500 वर्ष पुरानी हनुमान जी की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह इसकी जानकारी लोगों को हुई, तो वहां काफी भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और हिंदू संगठनों के पदाधिकारी भी पहुंच गए।
विज्ञापन
भटेवर गांव के प्राचीन हनुमान मंदिर की क्षतिग्रस्त प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में कोतवाली क्षेत्र के भटेवर गांव में अराजकतत्वों ने धन के लालच में 500 साल पुरानी हनुमान प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से हिंदू संगठन भड़क गए। पदाधिकारियों ने कोतवाली पहुंच हो-हल्ला मचाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

भटेवर गांव में चंद्रावल बांध के किनारे प्राचीन हनुमान मंदिर स्थापित है। जहां प्रतिदिन सुबह-शाम भक्त पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। रात के समय अराजकतत्वों ने प्रतिमा पूरी तहर क्षतिग्रस्त कर दी। सुबह जब भक्त मंदिर पहुंचे, तो प्रतिमा क्षतिग्रस्त और कई स्थान पर गड्ढे देख उनके होश उड़ गए।
घटना की जानकारी तत्काल कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और हिंदू संगठनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि धन के लालच में प्रतिमा को खंडित किया गया है। सैंकड़ों वर्षों पुरानी हनुमान प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी गई है।

विज्ञापन

बुधवार की दोपहर भाजपा महामंत्री अंकुर शिवहरे, विश्व हिंदू महासंघ के बुंदेलखंड प्रभारी दीपक शुक्ला, जिलाध्यक्ष अनिल कुशवाहा, नगर अध्यक्ष शुभम सिंह ने कोतवाली पहुंच कार्रवाई की मांग की। ग्राम प्रधान रामआसरे ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

इसके बाद में अपर एसपी आरके गौतम को ज्ञापन देकर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। अपर एसपी ने घटना की जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें