अभी तक शास्त्रीनगर के रोगी स्वरित (12) का सबसे कम पांच हजार प्लेटलेट्स काउंट रिपोर्ट हुआ है। बाद में बालरोगी की मौत हो गई थी। इसके अलावा शहर के विभिन्न अस्पतालों में रोगी आठ से 12 हजार प्लेटलेट्स काउंट पर भर्ती हो रहे हैं। ऐसे रोगियों में ब्लीडिंग का खतरा रहता है। ब्लीडिंग होने पर रोग जानलेवा हो जाता है। सीनियर फिजीशियन डॉ. नंदिनी रस्तोगी का कहना है कि अगर रोगी जल्दी इलाज शुरू कराएं तो स्थिति नहीं बिगड़ेगी। जनवरी से अभी तक 303 डेंगू संक्रमित मिले हैं। इनमें 61 रोगी ग्रामीण इलाकों के हैं। नगरीय क्षेत्रों से 242 संक्रमित मिले हैं।
यहां के रोगी आए पॉजिटिव
जांच रिपोर्ट में एनएसटीआई कैंपस, नवाबगंज, गुप्तारघाट, पुलिस लाइन, घाटमपुर, अर्मापुर इस्टेट, दबौली, एकता विहार पांडुनगर, साहनी कालोनी, विद्या अपार्टमेंट, विश्वबैंक बर्रा, रेलबाजार, रिजर्व पुलिस लाइन, बर्रा, रेलवे कालोनी के रोगी पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा बांदा, उन्नाव, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, लखनऊ, औरैया के रोगी निजी और सरकारी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।