फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dengue cases In Kanpur: नए क्षेत्रों में पहुंचा डेंगू, 25 नए संक्रमित मिले, सक्रिय मरीज 129

Mon, 14 Nov 2022 12:03 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में अब सक्रिय मरीज 129 हैं। उर्सला की लैब ने 16 और मेडिकल कॉलेज की लैब ने नौ डेंगू पॉजिटिव की रिपोर्ट दी है। 25 संक्रमितों में शहर के 23 रोगी और दूसरे जिलों के दो रोगी हैं। ये अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में डेंगू संक्रमण का फैलाव नए क्षेत्रों में हो रहा है। रविवार को उर्सला और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की लैब से 25 नए रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। दो डेंगू रोगी बच्चे हैलट के बालरोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं। डेंगू के 23 रोगी अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के बाद ठीक हो गए हैं।

विज्ञापन


अब सक्रिय मरीज 129 हैं। उर्सला की लैब ने 16 और मेडिकल कॉलेज की लैब ने नौ डेंगू पॉजिटिव की रिपोर्ट दी है। 25 संक्रमितों में शहर के 23 रोगी और दूसरे जिलों के दो रोगी हैं। ये अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं शासन ने शिक्षा विभाग और पंचायतीराज विभाग को निर्देश दिए हैं कि डेंगू संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए कार्ययोजना पर अमल करें। स्कूलों में बच्चों को डेंगू से बचाव के तरीके बताए जाएं और पंचायतीराज ग्रामीण इलाकों में लार्वासाइडल का छिड़काव कराए। मेडिकल कॉलेज की लैब ने जो नौ संक्रमितों की रिपोर्ट दी है, उनमें सरसौल के चार संक्रमित हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा शारदानगर, कुरवा, बर्रा के संक्रमित हैं। उर्सला की रिपोर्ट में देवहा बिल्हौर, मंधना, रामादेवी, टीपीनगर, नेताजीनगर, शिवकटरा, केडीए कालोनी श्यामनगर, बटालियन केंद्रांचल कालोनी, भगवतदास घाट, रतनलालनगर, मनीपुरवा आदि क्षेत्रों में डेंगू के संक्रमित मिले हैं। हैलट में डेंगू के नौ रोगी भर्ती हैं। इसके अलावा कांशीराम अस्पताल, उर्सला तथा निजी अस्पतालों में रोगियों का इलाज चल रहा है।

सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि सैंपलों का पॉजिटिविटी रेट कुछ कम हुआ है। कुल 167 सैंपल का पॉजिटिविटी रेट 14.97 है। स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न ब्लॉकों में आरोग्य मेला का आयोजन किया। इसमें 50 रोगियों के सैंपल डेंगू जांच के लिए भेजे गए हैं। 139 रोगियों की मलेरिया की जांच की गई सभी निगेटिव आए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें