फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dengue cases In Kanpur: डेंगू के 21 रोगी और मिले, 114 हुए सक्रिय मरीज

Tue, 29 Nov 2022 09:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में डेंगू का प्रकोप जारी है। शहर में इस समय डेंगू के 114 एक्टिव केस हैं। सीएमओ संचारी रोग डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि विभिन्न ब्लॉकों के नौ स्थानों पर मेडिकल कैंप का लगाकर 995 रोगी देखे गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में उर्सला और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की लैब से मंगलवार को जारी रिपोर्ट में 21 डेंगू संक्रमित निकले हैं। इसमें उर्सला से आई रिपोर्ट में 17 और मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट में चार हैं। नगर में इस समय डेंगू के 114 एक्टिव केस हैं। 

विज्ञापन


एसीएमओ संचारी रोग डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि विभिन्न ब्लॉकों के नौ स्थानों पर मेडिकल कैंप का लगाकर 995 रोगी देखे गए। इनमें किसी का सैंपल डेंगू की जांच के लिए नहीं भेजा गया। उर्सला से जारी रिपोर्ट में मीरपुर कैंट, यशोदानगर, तेजाब मिल, सिविललाइंस, तात्याटोपेनगर, अर्मापुर, आवासविकास, नानकारी, पनकी, ग्वालटोली, पतारा, लालकोठी के लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है।

मेडिकल कॉलेज की लैब से कॉलेज परिसर और बाबूपुरवा के तीन रोगियों को डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही उन्नाव, प्रयागराज, कानपुर देहात आदि जिलों के रोगी भी डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। 15 डेंगू रोगियों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें