अब तक 14 मोहल्लों में डेंगू संक्रमित मिल चुके हैं। इसके अलावा कानपुर मंडल के जिलों के अलावा आसपास के जनपद फतेहपुर, उन्नाव के रोगी भी शहर में इलाज करा रहे हैं। विभिन्न जनपदों के अब तक 124 रोगी डेंगू पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा 109 रोगी शहर के हैं।
इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। शहर में इस वक्त 44 एक्टिव डेंगू रोगी हैं। आधे रोगी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। इसकी वजह से ब्लड बैंकों से प्लेटलेट्स यूनिट की मांग बढ़ गई है। निजी और सरकारी दोनों अस्पतालों में भर्ती रोगियों के लिए प्लेटलेट्स की डिमांड आ रही है।
बिल्हौर में मिला मलेरिया रोगी
कोरोना काल के बाद इस बार मलेरिया के पांच रोगी मिले हैं। एक-एक रोगी शिवराजपुर और भीतरगांव का है और तीन मलेरिया रोगी बिल्हौर में मिले हैं। जिला मलेरिया अधिकारी एके सिंह ने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में किसी मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई है। कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान मलेरिया संक्रमित नहीं मिले थे।
नंबर गेम
- 100 संक्रमित अक्तूबर में ही मिले हैं।
- 97 डेंगू संक्रमित रोगी शहर के ही
- 44 डेंगू एक्टिव रोगी हैं एक्टिव