Fatehpur News: बहुआ कस्बे के दतौली उपकेंद्र में बिजली समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के सैकड़ों किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजली अधिकारी से फोन पर बात करवाकर जल्द से जल्द समस्या के निदान का आश्वासन दिलवाया।
फतेहपुर जिले के बहुआ कस्बे में बिजली समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के किसानों ने दतौली उपकेंद्र में विरोध किया। शुक्रवार को जिला महासचिव प्रीतम सिंह चंदेल के अगुवाई में धरना-प्रदर्शन किया। भाकियू के जिला महासचिव प्रीतम सिंह चंदेल के द्वारा दतौली उपकेंद्र में मशीनों की लोड क्षमता, जर्जर तार और खंभे समेत लो वोल्टेज का मुद्दा उठाते हुए ठीक कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
किसानों ने आरोप लगाया की उपकेंद्र के जिवकरा फीडर में छह दिनों से बिजली की लोवोल्टेज और कटौती की समस्या बनी हुई है। किसानों को बिजली नहीं मिलने से फसलें बर्बाद हो रही हैं। सूचना पर पहुंचे एसआई शशिभान सिंह और जेई सुभाष गौतम पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत कर समाझाने का प्रयास किया।
इसके बाद फोन से एसी, बिजली से बात करवाकर किसानों की समस्या का जल्द निदान करवाने की बात कही। इसके बाद उपकेंद्र की मशीनों का भार क्षमता बढ़ाने का कार्य शुरू करवाकर प्रदर्शन समाप्त करवाया। किसानों का धरना शुक्रवार सुबह 11 बजे से तीन बजे तक चला। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष दीपक गुप्ता, छोटे सिंह, रंजीत यादव, बाऊवन शुक्ला समेत एक सैकड़ा किसान मौजूद रहे।