फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हरदोई में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़, जिले में तनाव

Sun, 20 Jan 2019 12:18 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हरदोई में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ की घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम बघराई स्थित धार्मिक स्थल में कुछ अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जिले के धार्मिक स्थल में हुई इस घटना से पूरे जिले में तनाव का माहौल है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ये घटना शनिवार शाम करीब 8 बजे की है। यहां धार्मिक स्थल पर अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी अभी तक ग्रामीणों ने पुलिस को नहीं दी है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर की स्थापना करने वाले बाबा रामदास राजघाट पर कल्पवास के लिए गए हुए हैं। गांव के कुछ लोगों को उन्हें लेने के लिए भेजा गया है। मंदिर की स्थापना करने वाले बाबा के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें