फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश-माया को लेकर ये बोल गए भाजपा नेता नरेश अग्रवाल

Sun, 20 Jan 2019 06:44 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नरेश अग्रवाल
विज्ञापन
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने अखिलेश यादव और मायावती पर हमला बोला है। हरदोई जिले में अपने आवास पर नरेश ने गठबंधन पर भी खूब तंज कसे। इस दौरान पूर्व सांसद ने अखिलेश यादव को एक नसीहत दे डाली। पार्टी की योजनाओं, कार्यों और नीतियों को गिनाते हुए दौरान उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन


पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि सपा बसपा के बीच गठबंधन नहीं ठगबंधन हुआ है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बसपा मुखिया सपा की प्रवक्ता की तरह बयान दे रही हैं, उससे तो अच्छा यह है कि अखिलेश सपा का विलय बसपा में कर दें। विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके पास कोई चेहरा नहीं है। सिर्फ नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए कवायद हो रही है। बसपा पर टिकट बेचने का आरोप लगाया।  

नरेश अग्रवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि पिछड़ों और अनुसूचित जाति के लोगों का आरक्षण खत्म किए बिना सवर्णों को भी दस फीसद आरक्षण देकर सराहनीय कार्य किया है। इसके अलावा जीएसटी के सरलीकरण पर भी उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यापारी समाज की ओर से जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें