फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वस्त्र उद्योग में गुणवत्ता मानकों को अपग्रेड करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान (यूपीटीटीआई) में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की ओर से ‘मानक मंथन’ कार्यक्रम हुआ। इसमें वस्त्र उद्योग में गुणवत्ता मानकों, सुरक्षा उपकरणों की प्रमाणिकता, टेस्टिंग लैब की भूमिका और उद्योग की जरूरत के अनुसार मानकों को अपग्रेड करने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक डॉ. जी. नलंकिल्ली ने कहा कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में उत्पादों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता के लिए बीआईएस मानकों का अनुपालन जरूरी है। बीआईएस मुख्यालय से ऑनलाइन जुड़े अमित पांडे ने मानकों की तकनीकी जानकारी दी। बीआईएस की अरुणिता ने उद्योग प्रतिनिधियों के सुझावों को मानकों के संशोधन और निर्माण प्रक्रिया में शामिल करने का आश्वासन दिया।
हिल्टेक्स ओवरसीज लिमिटेड के चेयरमैन राजीव भरतिया ने टेंट और कैनवास फैब्रिक में फायर प्रूफिंग और वाटर प्रूफिंग को बीआईएस मानकों में शामिल करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रो. जेपी सिंह ने स्वदेशी फायर एंट्री सूट की जरूरत बताते हुए कहा कि यूपीटेक्स-2026 में प्रदर्शित संस्थान समर्थित स्टार्टअप सिक्योरफायर इनोवेशन फायर प्राइवेट लिमिटेड के सूट ने 84 किलोवाट हीट फ्लक्स पर 150 सेकंड से अधिक सुरक्षा का प्रदर्शन किया। ऐसे उन्नत फायर एंट्री सूट के लिए भारतीय मानक अभी प्रक्रियाधीन हैं। बीआईएस अधिकारियों ने जल्द मानक उपलब्ध कराने की जानकारी दी।
प्लैनेट टेस्टिंग लैब के प्रशांत विश्वास ने टेस्टिंग में मानकों की भूमिका बताई। प्रो. आईपी मिश्रा ने प्रमाणित फायर-प्रूफ तारों के उपयोग पर जोर दिया। समन्वयक डॉ. सुप्रियो, निशीथ और अन्य रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें