फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एसआईआर की समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग, सौंपा ज्ञापन

Thu, 19 Feb 2026 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। एसआईआर के तहत आ रहीं समस्याओं को लेकर बुधवार को सपा नेताओं ने एसडीएम देवेंद्र सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें मतदाताओं की समस्या को देखते हुए शीघ्र समस्या समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन

भोगनीपुर विधानसभा के सपा नेता नरेंद्र पाल सिंह मनु ने बताया कि एसआईआर के तहत कई मतदाताओं को नोटिस नहीं दिए गए है। उन्होंने बताया कि इसका कारण है कि कई जगह अभी संपूर्ण नोटिस बीएलओ को ही नहीं दिए गए हैं। वहीं कई मतदाताओं को दो-दो बार नोटिस भेजा गया है। इससे मतदाता परेशान हैं। उन्हें अपने प्रपत्र दाखिल करने में परेशानी हो रही है। उन्हें ठीक से जानकारी नहीं हो पा रही है।
जिन लोगों को नोटिस दिया गया है एईआरओ उनसे प्रपत्र लेने में हीला-हवाली कर रहे हैं। मतदाता को कागजात में उलझा कर वापस कर देते हैं। गांव में कोई भी कैंप एईआरओ की ओर से अभी तक नहीं लगाए गए। जबकि बीएलओ के द्वारा भी निस्तारण किया जा सकता है। चुनाव आयोग ने बीएलओ को नोटिस के निस्तारण करने का अधिकार दिया है लेकिन बीएलओ को उनके अधिकारों की जानकारी नहीं दी गई है न ही प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

बताया कि फॉर्म 6, 7 व 8 की संपूर्ण विधानसभा की अब तक बूथवार नाम सहित जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। आरोप लगाया कि कुछ बूथों पर अवैधानिक तरीके से नाम काटने के लिए फार्म-7 भरे गए। फॉर्म 6 के जो प्रार्थना पत्र जमा किए गए हैं उनकी फीडिंग नहीं की जा रही है। एसडीएम को ज्ञापन देकर बीएलओ द्वारा कैंप लगाकर समस्या निस्तारित कराने, प्रत्येक बूथ पर प्रत्येक दिन बीएलओ को बैठने, संपूर्ण विधानसभा की बूथवार सूची उपलब्ध कराने जाने की मांग की। एसडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें