फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पहला रोजा आज, मस्जिदों में शुरू हुई तरावीह

Thu, 19 Feb 2026 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। माह-ए-रमजान का मुबारक चांद का बुधवार को लोगों ने दीदार किया। चांद के दिखते ही हर तरफ खुशियों का माहौल छा गया। आतिशबाजियां गूंज उठी और मुकाबरकबाद का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

इसी के साथ इबादत की तरफ से लोगों ने रुझान किया। नगर की सभी मस्जिदों में रमजान की पहली तरावीह रात को इशा की नमाज में अदा की गई। इससे सभी दरगाहों व खानकाहों सहित सभी छोटी बड़ी मस्जिदों में तरावीह की नमाज पढ़ी गई। चांद दिखने के बाद लोगों ने अपने परिवार और मुल्क की सलामती के लिए दुआ मांगी। अकबरपुर के शहर काजी उवैस रजा अख्तर ने जिले के लोगों को रमजान की मुबारकबाद दी। उन्होंने अल्लाह की इबादत करने के साथ पूरे माह रोजा रखने की लोगों से अपील की। बताया कि इन दिनों में लोग नेक कामों के साथ ही जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए। बुरे कार्य से बचे।
बताया कि 19 फरवरी से रमजान का पहला रोजा है। इधर बुधवार शाम से इशा की नमाज के बाद तरावीह भी शुरू हो गई। रमजान को लेकर मुस्लिम समाज में उत्साह का माहौल है। बाजारों में रौनक बढ़ गई है। नगर से लेकर गांव, चौराहों तक सेवईं और खजूर के स्टॉल लग गए हैं। वहीं रसूलाबाद में चांद दिखने के बाद लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। यहां इफ्तार और सेहरी से जुड़ी खाद्य सामग्री की खरीदारी के लोगों की भीड़ पहुंच रही है। बाजार में खजूर, सेब, केला, अंगूर सहित अन्य सामग्री की दुकानों में रौनक नजर आ रही है। मौलाना नायाब खान अजहरी ने बताया कि रमजान का मुकद्दस महीना शुरू हो गया है जो बरकत और बेशुमार रहमतों वाला महीना है। इस महीने में अल्लाह की खास रहमतें नाजिल होती हैं।
विज्ञापन

...................
रमजान की तैयारी में बाजार में बढ़ी रौनक
राजपुर। रमजान मुबारक के पवित्र महीने के मद्देनजर बाजारों में चलह-पहल और रौनक बढ़ गई है। खजूर, सेवईं, मेवे और खाद्य सामग्री की दुकानें सज गई हैं। सिकंदरा, राजपुर, शाहजहांपुर, सट्टी, रसधान, खोजाफूल में मुख्य बाजार और मस्जिदों के आसपास खानपान की दुकानें लगी हुई हैं। यहां इफ्तारी और सहरी के लिए आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की जा रही है। रमजान माह में इफ्तार के समय खजूर से रोजा खोलना सुन्नत माना जाता है। इसके चलते बाजार में कई किस्म के खजूर उपलब्ध हैं। फल और किराना की दुकानों पर 200 रुपये से लेकर 12 सौ रुपये तक के खजूर बिक रहे हैं। तरावीह की नमाज में पढ़ने वाले हाफिज और पारों की संख्या का भी एलान कर दिया गया है। रोजेदार अपनी सुविधानुसार तरावीह की नमाज अदा करेंगे। इफ्तारी और सहरी के लिए शास्त्री नगर, पटेल नगर पानी राजपुर मुख्य बाजार, थाना मार्ग के साथ-साथ सट्टी कस्बे की बाजार में भी रौनक नजर आ रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें