रूरा सीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ.एके सिंह। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
रूरा। कस्बे की सीएचसी में जल्द ही गर्भवती को प्रसव की सुविधा मिलने लगेगी। इसके लिए सीएमओ ने गुरुवार को चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
रूरा सीएचसी पहुंचे सीएमओ डॉ. एके सिंह ने गुरुवार को परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था जांची और कर्मचारी की जल्द तैनाती करने की बात कही। इसके बाद स्टॉक रूम में दवाओं की आवक व खपत की जानकारी ली।
सीएमओ ने प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया और सुविधा जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखें।
इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। डॉक्टरों को निर्देश दिए कि मरीजों को दवाएं अस्पताल से मुहैया कराई जाएं। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. धीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।