फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कलर कोड लेने में ढिलाई, मनचाहे रूट पर दौड़ रहे 81 फीसदी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शहर की सड़कों पर मनमाने ढंग से दौड़ रहे 64 हजार ई-रिक्शा और ई-ऑटो को जोनवार चलाने की यातायात विभाग की योजना परवान नहीं चढ़ पा रही। 10 फरवरी से नई व्यवस्था लागू हो चुकी है। इसके बावजूद इनमें से 81 फीसदी यानी 53 हजार ऐसे वाहन हैं जिन्होंने ढिलाई के चलते क्यूआर कोड ही नहीं लिया। वह रोजाना सुबह से शाम तक मनचाहे रूट पर दौड़ रहे हैं। इससे यातायात व्यवस्था चौपट हो रही है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के 2025 दिसंबर तक के आंकड़ों के अनुसार शहर में 48,465 ई-रिक्शा और 15,522 ई-ऑटो हैं। शहर की यातायात व्यवस्था के लिए करीब 64 हजार ई-रिक्शा और ई-ऑटो नासूर बन चुके हैं। इन्हें निर्धारित रूट पर चलाने की कवायद में जुटे ट्रैफिक विभाग ने वाराणसी की तर्ज पर शहर को थानावार जोन में बांटा गया है। जोन रंगों के आधार पर बांटे गए हैं। इस योजना का उद्देश्य ऐसे वाहनों को सीमित क्षेत्र में संचालित करना था। 10 फरवरी से लागू नई व्यवस्था में ई-रिक्शा और ई-ऑटो के चालक उन्हें अपने गृह क्षेत्र वाले जोन में ही चलना था।
चालकों को वाहन के लिए एक क्यूआर कोड और जोन के रंग वाली पट्टी निशुल्क दी जानी थी जिसे वाहन के अगले शीशे के ऊपर लगाना था।हालांकि जोनवार वाली इस पट्टी को बनवाने के लिए चालकों को पांच जरूरी दस्तावेज दिखाने थे। क्यूआर वाली पट्टी पाने के लिए वाहन स्वामी को रजिस्ट्रेशन, बीमा, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाईसेंस और फिटनेस प्रमाण पत्र देना होता है।
विज्ञापन



ट्रैफिक विभाग ने नई कवायद लागू तो कर दी लेकिन इसका पालन कराने के लिए जो सख्ती करनी चाहिए वह नहीं की। बीते करीब डेढ़ माह से व्यवस्था लागू होने के बावजूद लोग सिर्फ 12, 801 लोगों ने ही अब तक क्यूआर लिया है। माना जा रहा है कि कई बार चेतावनी देने के बावजूद जिन्होंने क्यूआर कोड नहीं लिया या तो उनके पास जरूरी दस्तावेज नहीं हैं या उनमें चालान का डर नहीं है।
अब तक 12801 वाहनों ने क्यूआर कोड हासिल कर लिए है। वाहन चालकों को रजिस्ट्रेशन, बीमा, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और फिटनेस प्रमाण पत्र देकर क्यूआर कोड हासिल करना है। ऐसा न करने वाले वाहनों के खिलाफ जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। जिन लोगों ने क्यूआर कोड ले लिए हैं वह वाहन निर्धारित जोन में ही चलाएं। दूसरे जोन में पकड़े जाने पर चालान और वाहन सीज किए जाएंगे।
कपिलदेव सिंह, एडीसीपी ट्रैफिक


इसे भी जाने:: नोट::: अगर जरूरी हो तो यह डाटा लें

शहर में कुल रजिस्टर्ड वाहनों की संख्या 19,17,168
दो पहिया वाहन1401986 कार, जीप 300592
गुड्स कैरियर (चार पहिया)-42181
गुड्स कैरियर (तीन पहिया)-6655
ई-रिक्शा ट्राली के साथ-5028
मैक्सी कैब-1169 (एप बुकिंग से सवारी लेने वाले)
मोटर कैब-5495 (एप बुकिंग से सवारी लेने वाले)
ई-रिक्शा पैसेंजर48465
ई-ऑटो सफेद नीला15522
विक्रम सीएनजी918
ऑटो सीएनजी5831(सभी आंकड़े एक दिसंबर 2025 तक के हैं)

ऐसे जानें कलर जोन के रूट:::
रूट नं.-1 रेड जोन
कोतवाली, फीलखाना, मूलगंज, कलक्टरगंज, हरवंश मोहाल, बादशाही नाका, अनवरगंज, चमनगंज, रायपुरवा, बेकनगंज।
रूट नं.-2 ग्रीन जोन
नौबस्ता, किदवईनगर, बाबूपुरवा, रेलबाजार, सेन पश्चिमपारा के थाना क्षेत्र के वाहन रामादेवी चौराहा से नौबस्ता चौराहा तक फ्लाईओवर के नीचे वाली सड़क (दोनों तरफ) चल सकेंगे।
विज्ञापन

रूट नं.-3 धानी जोन
बर्रा, गुजैनी, हनुमंत विहार, जूही, गोविंदनगर ।
रूट नं.-4 ब्लू जोन
चकेरी, जाजमऊ, छावनी थाना क्षेत्र के वाहन रामादेवी चौराहा से नौबस्ता चौराहा तक फ्लाईओवर के नीचे वाली सड़क (दोनों तरफ) पर चल सकेंगे।
रूट नं.-5 यलो जोन
कर्नलगंज, ग्वालटोली, सीसामऊ, बजरिया, कोहना ।
रूट नं.-6 वायलेट जोन
कल्याणपुर, पनकी, अरमापुर, रावतपुर ।
रूट नं.-7 पिंक जोन
काकादेव, स्वरूपनगर, नजीराबाद, फजलगंज, नबावगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें