फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आईएमए क्रिकेट लीग में ट्यूलिप इलेवन बनी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) कानपुर शाखा द्वारा आयोजित दो दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार रात खेला गया। कैंट के कानपुर क्लब में खेले गए मुकाबले में ट्यूलिप इलेवन ने फॉर्च्यून इलेवन को 50 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन



ट्यूलिप इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12.5 ओवर में 144 रन बनाए। वहीं फॉर्च्यून इलेवन की टीम 14 ओवर में केवल 94 रन पर सिमट गई। फाइनल में ट्यूलिप की जीत के हीरो डॉ. अभिनव सेंगर रहे, जिन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में केवल 14 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन ऑलराउंडर खेल के लिए डॉ. सौरभ सक्सेना को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला, जबकि डॉ. अभिनव सेंगर को बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट से सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में आईएमए कानपुर की सचिव डॉ. शालिनी मोहन, डॉ. नंदिनी रस्तोगी, पूर्व अध्यक्ष डॉ. बृजेंद्र शुक्ला, डॉ. कुणाल सहाय, डॉ. देबज्योति देबराय, पूर्व सचिव डॉ. अमित सिंह गौर और क्रीड़ा सचिव डॉ. विकास श्रीवास्तव उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें