कानपुर। भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के सहयोग से गुरुवार को सभी यूनियनों ने कार्यकारिणी और ठेका श्रमिकों की संयुक्त बैठक अलग-अलग निर्माणी कार्यालयों में की। इसमें ठेका श्रमिकों के साथ अन्याय होने का आरोप लगा आंदोलन की रणनीति तय की गई। आर्थिक शोषण के खिलाफ 19 जून को क्षेत्रीय श्रमायुक्त कार्यालय का घेराव करने का निर्णय हुआ।
बैठक में कहा गया कि प्रदेश सरकार ने ठेका श्रमिकों के लिए आयोग गठित किया है। आयोग के माध्यम से रक्षा संस्थानों में ठेका श्रमिकों को भेजा जाए, जिससे उनका शोषण समाप्त हो सके। हरियाणा सरकार ने ठेका श्रमिक आयोग बनाकर पहल की है। सीओडी में मुकेश सिंह, योगेंद्र सिंह चौहान, ओईएफ में सुरेश यादव, ओपीएफ में सुधारानी, साधू सिंह, एमईएस में पीयूष परिहार, एयरफोर्स में सुधा शुक्ला, एसएएफ में सुधीर त्रिपाठी, ओएफसी में अमरेंद्र सिंह, फील्ड गन में शिवेंद्र सागर को प्रेक्षक नियुक्त किया गया। मोहम्मद सलीम, सचिन वर्मा, दीपक उपाध्याय, वरुण चौधरी, उमेश राम आदि रहे।