Hamirpur Crime: मौदहा कोतवाली क्षेत्र में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया कि क्षत-विक्षत हालत में शव पड़ा था, जिसे जंगली जानवर नोंचकर खा गए।
हमीरपुर जिले में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिरका गांव में वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि शव को जंगली जानवरों ने नोंच खाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह मौदहा कोतवाली क्षेत्र के गांव छिरका स्थित सरकारी विद्यालय के निकट एक अधेड़ का शव मिला। इसकी जानकारी होते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। मृतक की शिनाख्त शिवसिंह (62) पुत्र सुनील के रूप में हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार, मृतक की शादी नहीं हुई थी और गांव में ही मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहा था। सीओ विवेक यादव का कहना है कि ग्राम छिरका में सुबह एक शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। शव को देखने पर प्रथम दृष्टया किसी जंगली जानवर द्वारा हमला करना प्रतीत होता है।