फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: करंट लगने से चाचा-भतीजी की मौत, एक की हालत गंभीर

Sat, 31 Aug 2019 11:08 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में शुक्रवार को देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बहर के मजरा पेड़ा में मवेशियों को हांकते समय हाईटेंशन लाइन के टूटे तार की चपेट में आकर चाचा-भतीजी की मौत हो गई। इसी दौरान बचाने पहुंचे मृतक के भतीजे को भी करंट लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। झुलसे युवक को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पेड़ा निवासी रमेश (38) पुत्र नेता अपने खेत में घुसे मवेशियों को हांक रहा था। इसी दौरान वह एक खेत में मवेशियों से फसल बचाने के लिए लगाए गए तारों में उलझ गया। इन तारों पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था।

इसकी चपेट में आकर रमेश की मौत हो गई। रमेश को तड़पता देख पास से जा रही उसकी भतीजी पूजा (19) पत्नी पंकज निवासी तोलेपुरवा थाना टडियावां बचाने पहुंची लेकिन वह भी चपेट में आ गई और करंट लगने से उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन


दोनों को मृत देख पूजा का भाई राजवीर (18) बचाने के लिए दौड़ा तो उसे भी करंट लग गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। राजवीर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि रमेश का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।  घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें