फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: तख्त से गिरकर मासूम की मौत, मन्नतों के बाद हुई बेटी शव देख बेहाल हुई मां, परिजनों में कोहराम

Fri, 29 May 2020 08:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जालौन में कदौरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला धोबीपुरा में शुक्रवार सुबह एक वर्ष की मासूम की सोते समय तख्त से गिरकर मौत हो गई। बच्ची की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन


कस्बे के धोबीपुरा मोहल्ला निवासी शफीक खान अपने दोनों पुत्रों तौफीक (12) व शायर (10) के साथ बेड पर सो रहे थे, जबकि पत्नी रुखसार अपनी एक वर्ष की पुत्री अक्शा के साथ तख्त पर सो रही थी। अचानक सुबह चार बजे अक्शा तख्त से गिरकर घायल हो गई।

पुत्री के रोने की आवाज सुन कर परिजनों की आंख खुल गई और आनन फानन में परिजन पुत्री को सीएचसी लाए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुत्री की मौत से मां रुखसार का रो रोकर बुरा हाल है। वह बच्ची को बार बार सीने से लगाकर चीखती है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन


कई मन्नतों के बाद हुई थी बेटी
परिजनों ने बताया कि शफीक व रुखसार के दो बेटे शायर व तौफीक हैं। रुखसार शुरू से ही एक बेटी चाहती थी। दोनों ने पुत्रों के बाद बेटी की चाह में कई दरगाह पर जाकर मन्नत मांगी थी। जब जाकर उन्हें बेटी मिली, लेकिन अचानक यह हादसा होने से परिजन स्तब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें