फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सड़क हादसे में सफाईकर्मी की मौत, हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक ने मारी थी टक्कर, परिजनों का हंगामा

Thu, 25 May 2023 01:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Accident: चकेरी के अहिरवां में हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सफाई कर्मी की मौत हो गई। हादसे के बाद मुआवजे की मांग को लेकर परिजन और साथी कर्मचारी हंगामा कर रहे हैं। परिजन नगर आयुक्त को बुलाने और तत्काल मांग पूरी करने की जिद पर अड़े हैं।
विज्ञापन
kanpur accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के चकेरी पटेल नगर में गुरुवार सुबह हाईवे पर सफाई कर्मी को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में सफाई कर्मी की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों समेत साथी सफाई कर्मी जोन दो कार्यालय पहुंचे। इसके बाद मृतक का शव रखकर हंगामा किया।

विज्ञापन

साथ ही दस लाख रुपये मुआवजा और पत्नी को नौकरी दिए जाने की मांग की। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी से परिजनों में तीखी नोकझोंक हुई। जानकारी के अनुसार, शिव कटरा निवास राजेश भारती (40) वार्ड 11 सफीपुर में आउट सोर्सिंग सफाई कर्मी थे।
साथी कर्मचारी भरत ने बताया कि वे दोनों गुरुवार सुबह पटेल नगर क्रॉसिंग के पास सफाई कर रहे थे। राजेश सड़क किनारे हाथ गाड़ी से कूड़ा उठाकर निकल रहे थे। तभी सामने से आ रहे बाइक सवार एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र ने राजेश को टक्कर मार दी।

विज्ञापन

गंभीर हालत में हैलट रेफर
इससे राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बाइक सवार भागने लगा, तो साथी कर्मी भरत ने उसका बाइक लेकर पीछा किया। हलांकि आरोपी भाग निकला। इसके बाद भरत साथी कर्मियों के साथ राजेश को कांशीराम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें हैलट रेफर कर दिया गया।

मुआवजे को लेकर परिजनों का हंगामा
हैलट में डॉक्टर ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक के परिजन और साथी कर्मी शव लेकर जोन दो कार्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने दस लाख का मुआवजा और परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर हंगामा शुरू किया। सूचना पाकर चकेरी पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

नगर आयुक्त को बुलाने पर अड़े
वहीं  नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी अजय संखवार ने परिजनों को आश्वासन देकर ढाई लाख रुपए मुआवजा दिए जाने की बात कही। इस पर परिजन और मौजूद लोग भड़क गए और उन्होंने हंगामा काटना शुरू कर दिया। इसके साथ परिजन नगर आयुक्त को बुलाने और तत्काल मांग पूरी करने की जिद पर अड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें