फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: कार की टक्कर से दो लोगों की मौत, सड़क पार करते समय हुआ हादसा, एक की शिनाख्त...दूसरे की नहीं हुई पहचान

Thu, 25 May 2023 01:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao Accident: कानपुर-लखनऊ हाईवे पर कार की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई। हाईवे पर सड़क पार करते समय हादसा हुआ है। एक की जेब से आधार कार्ड मिला है, जबकि दूसरे की पहचान के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
unnao road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई। हादसा नवीन मंडी के पास हुआ, जहां दोनों पैदल सड़क पार कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक की तलाश कर रही है। साथ ही, परिजनों से संपर्क का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सुबह करीब 9:30 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी के सामने दो लोग पैदल सड़क पार कर रहे थे। तभी कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
उसी समय लखनऊ से कानपुर जा रहे पुलिस महानिदेशक की सुरक्षा में खड़े ट्रैफिक के दरोगा नसीरुद्दीन ने दोनों को आनन-फानन ऑटो से जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जामा तलाशी में पुलिस को एक मृतक की जेब में आधार कार्ड मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी
इसमें पता मोती नगर निवासी नंदकिशोर (60) लिखा है, जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी उम्र करीब (30) साल है। घटना के बाद चालक कार सहित भाग निकला है। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि मृतकों की पहचान और परिवार से संपर्क का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें